SBI SimplySave Credit Card Kaise Apply Karen : महा बचत कराने वाला क्रेडिट कार्ड 10X रिवॉर्ड पॉइंट और भी ढेरों फायदे जानिए कैसे करें ऑनलाइन घर बैठे आवेदन

अगर आप भी इस पोस्ट को पढ़ रहे हैं तो आपको भी क्रेडिट कार्ड की जरूरत होगी। क्रेडिट कार्ड की जरूरत हर किसी को है ताकि आप भी क्रेडिट कार्ड से मिलने वाले फायदे का लाभ उठा सकें। ये तो आप जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड एक ऐसी सुविधा है जो आपके बैंक या वित्तीय संस्थान द्वारा दी जाती है ताकि आप सामान खरीदने के लिए एक निश्चित सीमा तक ऋण ले सकें। आप पहले क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं और बाद में भुगतान कर सकते हैं। आप अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल हर जगह पर कर सकते हैं और मुश्किल समय में क्रेडिट कार्ड आपके काफी काम आता है।
आज इस लेख में हम जिस क्रेडिट कार्ड की बात करेंगे उसका नाम है SBI SimplySave Credit Card आज इस पोस्ट में हम इसी क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। SBI SimplySave Credit Card एक बेसिक क्रेडिट कार्ड है जो रोजाना के खर्चों पर रिवार्ड पॉइंट अर्जित करने के डिजाइन किया गया है। SBI SimplySave Credit Card उनके लिए फायदेमंद होगा जो किराना, रेस्टोरेंट और मनोरंजन जैसी चीजों पर खर्च करते हैं क्योंकि इन खर्चों पर अतिरिक्त रिवार्ड पॉइंट मिलते हैं। चलिए बिना देरी किए आज की इस पोस्ट को शुरू करते हैं और आगे बढ़ते हैं।
SBI SimplySave Credit Card के मुख्य लाभ
Extravaganza Offer
अगर आप इस SBI SimplySave Credit Card से पहले 60 दिनों के अंदर 2,000 रुपए खर्च करते हैं तो आपको 2,000 बोनस रिवार्ड पॉइंट मिलेंगे।
10x Reward Point (10x रिवॉर्ड पाइंट)
अगर आप इस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल भोजन, सिनेमा, डिपार्टमेंटल स्टोर्स और किराने पर करते हैं तो आपको प्रत्येक 150 के खर्च पर 10 रिवार्ड पॉइंट्स मिलेंगे।
इस क्रेडिट कार्ड के अन्य सभी खर्चों पर प्रत्येक 150 रुपए के खर्च पर 1 रिवार्ड पॉइंट मिलेगा।
Enjoy Complete Fuel Freedom (पूर्ण ईंधन स्वतंत्रता का आनंद लें)
इस क्रेडिट कार्ड से आप किसी भी पेट्रोल पंप पर 1% की छूट प्राप्त कर सकते हैं लेकिन आपकी ट्रांजेक्शन 500 रुपए से 3,000 के बीच होनी चाहिए और आप प्रति स्टेटमेंट चक्र में 100 रुपए तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं।
Spend Based Reversal (व्यय आधारित प्रत्यावर्तन)
अगर आप अपने SBI SimplySave Credit Card से एक वर्ष में एक लाख रुपए खर्च करते हैं तो आपको वार्षिक शुल्क वापस मिल जाएगा।
Add On Card
आप अपने क्रेडिट कार्ड से अपने माता-पिता, भाई बहन, जीवनसाथी, बच्चों का कार्ड add On कर सकते हैं और अपने परिवार को सशक्त बना सकते हैं।
Worldwide Acceptance (विश्वव्यापी स्वीकृति)
आप अपने SBI SimplySave Credit Card का उपयोग दुनिया भर में 24 मिलियन से अधिक आउटलेट्स में कर सकते हैं। वीजा या मास्टर कार्ड स्वीकार करने वाले किसी भी आउटलेट पर भुगतान करने के लिए अपने कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Cash on the go (चलते फिरते नकदी)
आप अपने क्रेडिट कार्ड से दुनियाभर में 1 मिलियन से अधिक वीजा या मास्टर कार्ड एटीएम से नकदी निकाल सकते हैं।
Bill Payment (बिल भुगतान)
SBI SimplySave Credit Card से हर प्रकार के बिल का भुगतान आसानी से कर सकते हैं।
EMI Convert
SBI SimplySave Credit Card से की गई खरीदारी को आप किस्तों में बदल सकते हैं और आसानी से भुगतान कर सकते हैं।
SBI SimplySave Credit Card कौन-कौन लें सकते हैं?
- भारतीय : आप एक भारतीय नागरिक होने चाहिए तभी आप यह क्रेडिट कार्ड लें पाएंगे।
- आयु : इस क्रेडिट कार्ड को लेने के लिए आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
SBI SimplySave Credit Card लेने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
- आधार कार्ड : इस कार्ड को लेने के लिए आपके पास आपका आधार कार्ड होना चाहिए।
- पैन कार्ड : आपके पास आपका पैन कार्ड भी होना चाहिए तभी आप यह क्रेडिट कार्ड लें पाएंगे।
SBI SimplySave Credit Card की फीस कितनी लगेगी?
अब हम SBI SimplySave Credit Card की फीस के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। ये तो आप जानते हैं कि हर क्रेडिट कार्ड की अलग-अलग फीस होती है और कार्ड लेने से पहले हमें फीस के बारे में पता होना चाहिए। SBI SimplySave Credit Card का वार्षिक शुल्क 499 रुपए है और SBI SimplySave Credit Card का नवीकरण शुल्क दूसरे वर्ष से 499 रुपए है।
शुल्क का प्रकार |
शुल्क |
वार्षिक शुल्क |
रु.499 |
नवीकरण शुल्क |
रु.499 |
वित्त प्रभार |
3.50% प्रति माह तक (42% प्रति वर्ष) |
घरेलू एटीएम, अंतर्राष्ट्रीय एटीएम और एसबीआई एटीएम पर नकद अग्रिम शुल्क |
लेनदेन राशि का 2.5% या 500 रुपये (जो भी अधिक हो) |
नकद भुगतान शुल्क |
250 |
ओवरलिमिट |
ओवरलिमिट राशि का 2.5% या 600 रुपये (जो भी अधिक हो) |
देरी से भुगतान |
|
भुगतान अनादर शुल्क |
राशि का 2% (न्यूनतम 500 रु.) |
चेक भुगतान शुल्क |
100 रुपए |
कथन पुनर्प्राप्ति |
2 महीने से अधिक पुराने प्रत्येक विवरण के लिए 100 रुपये |
कार्ड प्रतिस्थापन |
100 से 250 रु. |
क्रेडिट सीमा बढ़ाने के लिए शुल्क |
वृद्धि हेतु प्रति अनुरोध 200 रु. |
विदेशी मुद्रा लेनदेन शुल्क |
|
पुरस्कार मोचन शुल्क |
|
अतिदेय वित्त प्रभार |
|
SBI SimplySave Credit Card के लिए कैसे आवेदन करें?
- सबसे पहले आपको SBI Bank की वेबसाइट पर जाना है और अब आपको क्रेडिट कार्ड वाले सेक्शन में जाना होगा और SBI SimplySave Credit Card पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने इस क्रेडिट कार्ड की जानकारी आ जाएगी और आपको apply now पर क्लिक करना है।
- इसके बाद सबसे पहले आपको अपना फस्ट नेम और लास्ट नेम भरना है, इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर भरना है और नीचे बॉक्स में टिक करना है और continue पर क्लिक करना है और अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको भरना है और confirm OTP पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपनी सीटी सलेक्ट करनी है और confirm city पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आपको अपने पैन कार्ड का नंबर भरना है, इसके बाद आपको अपनी जन्मतिथि भरनी है और confirm पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपनी माता का नाम भरना है, इसके बाद आपको अपनी ई-मेल आईडी डालनी है, इसके बाद referral code डालना है यह optional है, इसके बाद नीचे बॉक्स में टिक करना है और continue पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको बताना है कि आप क्या काम करते हैं आप सैलरीड है या सेल्फ एम्प्लॉयड है या कोई और काम करते हैं और continue पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आप जो भी काम करते हैं उसकी सारी जानकारी देनी होगी और continue पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड का नंबर भरना है और आपके आधार कार्ड से लिंक नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको भरकर आगे बढ़ना है।
- इसके बाद आपके सामने आपकी आधार कार्ड से ली गई जानकारी आ जाएगी जिसे चेक करना है और confirm पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपना वो एड्रेस भरना है जहां आप यह क्रेडिट कार्ड लेना चाहते हैं और वो नाम भरना है जो आप कार्ड पर प्रिंट करवाना चाहते हैं।
- इसके बाद आपको विडियो केवाईसी करनी है जिसमें कुछ जानकारी पूछी जाएगी और आपकी केवाईसी कंप्लीट हो जाएगी।
- इसके बाद आपका SBI SimplySave Credit Card पूरी तरह से अप्रूव हो जाएगा और जल्द ही आपको क्रेडिट कार्ड मिल जाएगा।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने SBI SimplySave Credit Card के बारे में जानकारी प्राप्त की है। SBI SimplySave Credit Card एक सरल और सुविधाजनक क्रेडिट कार्ड से जो आपके दैनिक खर्चों पर रिवार्ड पॉइंट्स देता है। अगर आप कम वार्षिक शुल्क में एक अच्छा क्रेडिट कार्ड लेना चाहते हैं तो यह क्रेडिट कार्ड आपके लिए काफी फायदेमंद होगा। इस क्रेडिट कार्ड के काफी सारे फायदे हैं जिनके बारे में ऊपर विस्तार से जानकारी दी गई है। आज इस पोस्ट में इतना ही मिलते हैं एक और लेख के साथ। अगर आपका कोई भी डाउट या सवाल रह गया है तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं।