ADVERTISEMENT

Flipkart Pay Later Kaise Banaye : सामान आज खरीदो पैसे बाद में देना 0% ब्याज, ऐसे करे Flipkart Pay Later Activate

ADVERTISEMENT
अपने दोस्तों के साथ शेयर करें
ADVERTISEMENT

आज हम जानेंगे कि आप कोई भी सामान बिना पैसों के कैसे खरीद सकते हैं। आज हम इस पोस्ट में Flipkart Pay Later EMI के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे। Flipkart Pay Later से आप Flipkart, Myntra, Shopsy से 1 लाख रुपए तक का कोई भी सामान खरीद सकते हैं। आप कोई भी सामान खरीदते हैं तो आपको एक रूपया भी नहीं देना होगा यानी low cost EMI पर खरीद सकते हैं। Flipkart Pay Later से आप यूटिलिटी बिल पेमेंट भी कर सकते हैं जैसे बिजली बिल, गैस बिल किसी भी प्रकार का बिल भर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

Flipkart Pay Later का इस्तेमाल करके आप Split पेमेंट भी कर सकते हैं जैसे कोई भी सामान जिसकी कीमत 15000 रुपए है और आपके पास अभी सिर्फ 5000 रुपए है तो आप 5000 रुपए देकर और बाकी के 10000 रुपए Flipkart Pay Later का इस्तेमाल करके खरीद सकते हैं यानि 10000 रुपए EMI के रूप में भर सकते हैं। आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे कि Flipkart Pay Later EMI क्या है, Flipkart Pay Later EMI का इस्तेमाल कहां कहां पर कर सकते हैं, Flipkart Pay Later EMI के लिए कितना समय मिलेगा, Flipkart Pay Later EMI पर शुल्क कितना होगा। चलिए दोस्तों आज की इस पोस्ट को बिना देरी किए शुरू करते हैं और Flipkart Pay Later EMI की हर जानकारी बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Flipkart Pay Later क्या है?

Flipkart Pay Later एक Flipkart की एक सर्विस है जिसमें आपकी योग्यता के आधार पर एक लाख रुपए तक की लिमिट मिल सकती है। यह लिमिट आपको अपनी योग्यता के आधार पर मिलेगी जितनी लिमिट आपको मिलेगी उतने रूपए का आप कोई भी सामान खरीद सकते हैं और पेमेंट EMI के रूप में कर सकते हैं। सामान खरीदते समय आपको एक भी पैसा नही देना होगा सारा पैसा Flipkart Pay Later से कर सकते हैं और सामान खरीदने के अगले महीने से आपकी किस्त शुरू हो जाएगी। Flipkart Pay Later EMI का विकल्प आपको Flipkart account में मिल जाएगा। Flipkart Pay Later EMI से आप Flipkart, Myntra, Shopsy से जो चाहें वो खरीद सकते हैं। लेकिन जो नंबर Flipkart से रजिस्टर है वहीं नंबर Myntra, Shopsy से भी रजिस्टर होना चाहिए नहीं तो आपको Myntra, Shopsy के विकल्प नहीं मिलेंगे।

विषय Flipkart Pay Later
राशि 1 लाख
ब्याज दर 0% ब्याज
प्लेटफार्म Flipkart, Myntra और Shopsy
शामिल होने के लिए शुल्क शून्य
सालाना शुल्क शून्य

ADVERTISEMENT
Flipkart Pay Later

Flipkart Pay Later EMI को सक्रिय (Activate) कैसे करें?

  1. सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में Flipkart पर जाना है।
  2. इसके बाद अपने Flipkart Account पर जाना है और आपको Flipkart Pay Later EMI का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक कर देना है।
  3. इसके बाद आपके सामने एक कॉलम आएगा जिसमें पैन कार्ड का नंबर भरना है और नीचे बॉक्स पर टिक करना है और activeat पर क्लिक कर देना है।
  4. इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड का नंबर भरना है और आपके आधार कार्ड से रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको भर देना है और Verify पर क्लिक कर देना है।
  5. इसके बाद आपके सामने आपकी केवाईसी डिटेल्स दिखाई जाएगी और अब आपको agree पर क्लिक कर देना है।
  6. इसके बाद आपका बैंक डिटेल्स चेक करने के लिए एक कॉलम खुलेगा जिसमें आपको UPI ID डाल सकते हैं या बैंक डिटेल्स डालकर verify कर सकते हैं।
  7. इसके बाद आपका Flipkart Pay Later Activate हो जाएगा और आपको बता दिया जाएगा कि आपको कितनी लिमिट मिली है।
  8. इसके बाद जब आप अपना Flipkart अकाउंट खोलेंगे तो आपको सबसे ऊपर Flipkart Pay Later EMI की लिमिट देखने को मिलेगी।

Flipkart Pay Later EMI कब और कैसे भरें?

आप Flipkart Pay Later का इस्तेमाल करके महीने की जिस भी तारीख को सामान खरीदते हैं उसका बिल अगले महीने की 1 तारीख को जरनेट होगा और उसका पेमेंट 1 तारीख से 5 के बीच में करनी होगी। 5 तारीख तक पेमेंट करनी होगी नहीं तो लेट पेमेंट फीस पर शुल्क लगेगा। अब जान लेते हैं कि पेमेंट कैसे करनी है। सबसे पहले आपको Flipkart Pay Later पर जाना है नीचे आपको दिखाया जाएगा कि कितना पेमेंट करना है और एक Pay का बटन मिलेगा उस पर क्लिक कर देना है और आप जैसे चाहे वैसे पेमेंट कर सकते हैं हर महीने इसी तरह से पेमेंट करना है।

Flipkart Pay Later EMI पर शुल्क कितना लगेगा?

Flipkart Pay Later पर joining fee और maintenance फीस नहीं लगेगी। Flipkart Pay Later से कोई भी सामान खरीदते हैं तो उसका usage fee लगती है वो आपकी लिमिट के हिसाब से लगेगी अगर लिमिट 1000 रुपए है तो 6 रूपये लगेगी। अगर 100 रुपए से कम का कोई सामान खरीदते हैं तो यह फीस नहीं लगेगी। 3000 रुपए से ज्यादा का खरीदते हैं तो 18 रूपए लगेगी यह फीस सिर्फ एक बार लगती है। Flipkart Pay Later का इस्तेमाल से कोई भी सामान खरीदते हैं तो प्रोसेसिंग फीस 1.5% या मिनिमम 100 रुपए लगेगी। की बार हम सोचते हैं कि अब हमारे पास पैसे नहीं हैं तो सामान EMI पर खरीद लेते हैं तीन या चार महीने के बाद पूरा पेमेंट कर देंगे उस समय एक foreclosure fee लगेगी जो 4% होती है। अगर आप समय से पेमेंट नहीं करते हैं तो 3% लेट पेमेंट फीस लगेगी।

Flipkart Pay Later EMI block होने का क्या कारण है?

अगर आप Flipkart Pay Later का पेमेंट एक या दो बार नहीं करते हैं या फिर लेट करते हैं तो आपका Flipkart Pay Later ब्लॉक हो जाएगा। अगर किसी कारण आपका क्रेडिट स्कोर कम हो जाता है तो भी Flipkart Pay Later ब्लॉक हो जाता है। अगर आप Flipkart Pay Later unblock करना चाहते हैं तो आने वाली तीन चार किस्त समय से भरेंगे तो आपका Flipkart Pay Later EMI unblock हो जाएगा।

Flipkart Pay Later के फायदे क्या हैं?

  1. Flipkart Pay Later पर आपको 1 लाख रुपए तक की लिमिट मिल जाती है।
  2. Flipkart Pay Later EMI से कोई भी सामान नो – कॉस्ट EMI पर खरीद सकते हैं।
  3. कोई भी सामान खरीदते समय डाउन पेमेंट नहीं करनी।
  4. Flipkart Pay Later EMI का इस्तेमाल यूटिलिटी बिल भरने के लिए भी कर सकते हैं।

सारांश

आज इस पोस्ट में हमने Flipkart Pay Later EMI की जानकारी प्राप्त की है। अगर आप Flipkart Pay Later का इस्तेमाल करेंगे तो आपके लिए काफी फायदेमंद होगा। इसकी मदद से आप किसी भी प्रकार का कोई भी बिल भर सकते हैं। जब आपके पास बिल्कुल भी पैसें नहीं होते तब Flipkart Pay Later से आपको काफी मदद मिलेगी। Flipkart Pay Later EMI का भुगतान हर महीने की 5 तारीख से पहले करना होता है नहीं तो अतिरिक्त शुल्क लगेगा। आज इस लेख में इतना ही मिलते हैं एक नई पोस्ट में तब तक अपना स्नेह ऐसे ही बनाए रखियेगा शुक्रिया!

FAQ

ADVERTISEMENT

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *