SBI Elite Credit Card Apply Kaise Kare : एक क्रेडिट कार्ड और फायदे बहुत सारे सालाना 6,000 रुपये की मूवी टिकट फ्री और साथ में कार्ड मिलते ही 5000 रुपये का वेलकम गिफ्ट ऐसे करें आवेदन
हैलो स्वागत है आपका आज की इस एक और नई पोस्ट में उम्मीद है आप सब बढ़िया होंगे। आज इस लेख में हम एक और क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे क्योंकि हर किसी को कोई ना कोई क्रेडिट कार्ड चाहिए और क्रेडिट कार्ड लेने से पहले आपके पास उसकी जानकारी होनी चाहिए। आज के समय में हर किसी के पास कोई ना कोई क्रेडिट कार्ड जरूर है और हर किसी के पास कार्ड होना भी चाहिए ताकि आप भी क्रेडिट कार्ड की विशेषताओं का लाभ उठा सकें।
आज इस लेख में हम SBI Elite Credit Card पहले हम इस क्रेडिट कार्ड के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। SBI Elite Credit Card एक प्रिमियम क्रेडिट कार्ड है। SBI Elite Credit Card ऑलराउंडर कार्ड है जो काफी श्रेणीयों में लाभ प्रदान करता है। इस क्रेडिट कार्ड से दैनिक खर्चों पर भी काफी रिवार्ड पॉइंट मिलेंगे। अगर आप ज्यादा खर्चे करते हैं तो यह क्रेडिट कार्ड आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। चलिए बिना देरी किए आज की इस पोस्ट को शुरू करते हैं और SBI Elite Credit Card के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।
SBI Elite Credit Card के लाभ
Welcome Gift (स्वागत लाभ)
SBI Elite Credit Card पर आपको 5,000 रुपए के मूल्य का स्वागत ई-गिफ्ट वाउचर मिलेगा जो आपके लिए काफी फायदेमंद होगा।
Complimentary Movie Tickets (निःशुल्क मूवी टिकट)
इस क्रेडिट कार्ड से आप प्रति माह दो टिकट बुक कर सकते हैं और दो टिकटों पर अधिकतम छूट 250 रुपए तक की प्राप्त कर सकते हैं। SBI Elite Credit Card से आप एक साल में 6,000 रूपए के मूल्य की मुफ्त मूवी टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
Milestone Privileges (माइलस्टोन विशेषाधिकार)
SBI Elite Credit Card से आप प्रति वर्ष 50,000 बोनस रिवार्ड पॉइंट अर्जित कर सकते हैं जिनका मूल्य 12,500 रुपए होगा।
अगर आप एक वर्ष में तीन लाख से चार लाख रुपए खर्च करते हैं तो आप 10,000 बोनस रिवार्ड पॉइंट अर्जित कर सकते हैं।
अगर आप एक वर्ष में इस क्रेडिट कार्ड से पांच लाख से आठ रुपए खर्च करते हैं तो तो आप 15,000 बोनस रिवार्ड अर्जित कर सकते हैं।
Elite Rewards (एलीट रिवार्ड्स)
अगर आप इस क्रेडिट कार्ड से भोजनालय, डिपार्टमेंटल स्टोर और किराने के सामान पर खर्च करते हैं तो आपको 5X रिवार्ड पॉइंट मिलेंगे।
इस क्रेडिट कार्ड पर अन्य सभी खर्चों (ईंधन को छोड़कर) पर 100 रुपए पर 2 रिवार्ड पॉइंट मिलेंगे और आप अपने कार्ड का भुगतान रिवार्ड पॉइंट से भी कर सकते हैं।
Fuel Surcharge Waiver (ईंधन अधिभार छूट)
इस क्रेडिट कार्ड पर आपको भारत के सभी ईंधन स्टेशनों पर 1% की छूट मिलेगी और आप प्रति स्टेटमेंट चक्र में 250 रुपए तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं।
International Lounge Program (अंतरराष्ट्रीय लाउंज कार्यक्रम)
इस क्रेडिट कार्ड पर आप भारत के बाहर प्रति कलैंडर वर्ष 6 निःशुल्क एयरपोर्ट लाउंज विजिट कर सकते हैं और प्रति तिमाही 2 का विजिट कर सकते हैं।
इस क्रेडिट कार्ड से आप दुनियाभर में 1,000 से अधिक एयरपोर्ट लाउंज तक पहुंच प्राप्त कर सकते हैं।
SBI Elite Credit Card से $99 मूल्य की प्रायोरिटी पास प्रोग्राम की निःशुल्क सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं।
Domestic Lounge Program (घरेलू लाउंज कार्यक्रम)
इस क्रेडिट कार्ड से आप भारत में हर तिमाही 2 निःशुल्क घरेलू हवाई अड्डा लाउंज यात्राओं का आनंद लें सकते हैं।
Lowest Forex Markup (सबसे कम विदेशी मुद्रा मार्कअप)
SBI Elite Credit Card पर आपको अंतरराष्ट्रीय उपयोग पर 1.99% के न्यूनतम विदेशी मुद्रा मार्कअप शुल्क का विशेषाधिकार प्रदान करता है।
अगर आप इस क्रेडिट कार्ड से अंतरराष्ट्रीय खर्च करते हैं तो आपको प्रत्येक 100 रुपए के खर्च पर 2 रिवार्ड पॉइंट मिलेंगे।
Fraud Liability Cover (धोखाधड़ी देयता कवर)
इस क्रेडिट कार्ड पर आपको एक लाख रुपए का निःशुल्क धोखाधड़ी देयता कवर प्राप्त होता है और यह कवर नुकसान की रिपोर्ट करने से 48 घंटे पहले से लेकर नुकसान की रिपोर्ट करने के 7 दिनों तक लागू है।
Bill Payment (बिल भुगतान)
SBI Elite Credit Card से आप अपने किसी भी प्रकार के बिल का भुगतान कर सकते हैं।
SBI Elite Credit Card की फीस कितनी लगेगी?
अब हम यह जान लेते हैं कि इस क्रेडिट कार्ड की फीस कितनी लगेगी क्योंकि जब आप कोई भी क्रेडिट कार्ड लेते हैं तो आपको उसकी फीस के बारे में भी पता होना चाहिए। जब हमें फीस के बारे में पता होगा तभी तो आप क्रेडिट कार्ड लें पाएंगे। SBI Elite Credit Card की वार्षिक फीस 4,999 रुपए लगेगी, लेकिन आपको 5,000 रुपए का स्वागत उपहार भी मिलेगा। SBI Elite Credit Card का नवीकरण शुल्क दूसरे वर्ष से 4,999 रुपए लगेगा।
शुल्क का प्रकार |
मात्रा |
शामिल होने का शुल्क |
शून्य |
वार्षिक शुल्क |
रु.4,999 |
प्रति वर्ष नवीकरण शुल्क |
रु.4,999 (दूसरे वर्ष से) |
ऐड-ऑन कार्ड शुल्क |
शून्य |
नकद अग्रिम शुल्क |
निकाली गई राशि का 2.5% या 500 रुपये (घरेलू एटीएम) निकाली गई राशि का 2.5% या 500 रुपये (अंतर्राष्ट्रीय एटीएम) |
वित्त प्रभार |
3.50% प्रति माह या 42% प्रति वर्ष |
भुगतान अनादर शुल्क |
भुगतान राशि का 2%; न्यूनतम 450 रु. |
विवरण अनुरोध |
100 रुपये प्रति विवरण (2 महीने से अधिक पुराना) |
नकद भुगतान शुल्क |
250 |
देरी से भुगतान |
|
चेक भुगतान शुल्क |
100 रुपए |
सीमा से अधिक शुल्क |
ओवर लिमिट राशि का 2.5%; न्यूनतम 600 रु. |
पुरस्कार मोचन शुल्क |
रु.99 |
विदेशी मुद्रा लेनदेन |
1.99% |
SBI Elite Credit Card को कौन-कौन ले सकता है?
- भारतीय : SBI Elite Credit Card लेने के लिए आप भारतीय नागरिक होने चाहिए।
- आयु : इस कार्ड को लेने के लिए आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आय : इस क्रेडिट कार्ड को लेने के लिए आपके पास हर महीने कमाई का जरिया होना चाहिए।
SBI Elite Credit Card लेने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
- आधार कार्ड : आपके पास आपका आधार कार्ड होना चाहिए तभी आप यह क्रेडिट कार्ड लें पाएंगे।
- पैन कार्ड : आपके पास आपका पैन कार्ड होना भी अनिवार्य है।
SBI Elite Credit Card लेने के लिए कैसे आवेदन करें?
- सबसे पहले आपको SBI Bank की वेबसाइट पर जाना है और फिर आपको क्रेडिट कार्ड वाले सेक्शन में जाना होगा और SBI Elite Credit Card पर क्लिक करना है।
- इसके बाद सबसे पहले आपको बताना है कि क्या आपके पास पहले से SBI का कोई क्रेडिट कार्ड है अगर हैं तो Yes पर क्लिक करें और नहीं है तो no पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स देनी होगी सबसे पहले आपको अपना title देना है Mr या Mrs, इसके बाद आपको अपना फस्ट नेम और लास्ट नेम भरना है, इसके बाद आपको अपनी सीटी सलेक्ट करनी है, इसके बाद आपको अपनी ई-मेल आईडी डालनी है, इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर भरना है और नीचे बॉक्स में टिक करना है और send OTP पर क्लिक करना है और अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको भरकर next पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपने काम की जानकारी देनी होगी सबसे पहले आपको बताना है कि आप सैलरीड है या सेल्फ एम्प्लॉयड, इसके बाद आपको बताना है कि आपकी सालाना इनकम कितनी है।
- इसके बाद आपको अपने पैन कार्ड का नंबर भरना है, इसके बाद आपको अपनी जन्मतिथि भरनी है और next पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना पूरा एड्रेस भरना है और नीचे बॉक्स में टिक करना है और next पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आपको proceed पर क्लिक करना है, इसके बाद आपको अपने पिता का नाम भरना है, इसके बाद आपको बताना है कि आप कितना पढ़ें लिखे हैं, इसके बाद आपको अपनी माता का नाम भरना है और next पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड का नंबर भरना है और आपके आधार कार्ड से लिंक नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको भरना है और आगे बढ़ना है।
- इसके बाद आपको विडियो केवाईसी कंप्लीट करनी है और आपका क्रेडिट कार्ड अप्रूव हो जाएगा और जल्द ही आपको क्रेडिट कार्ड मिल जाएगा।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने SBI Elite Credit Card के बारे में काफी कुछ जानकारी प्राप्त की है उम्मीद है आप समझ ही गए होंगे। यह क्रेडिट कार्ड SBI का Luxury क्रेडिट कार्ड है क्योंकि इस कार्ड पर आपको काफी सुविधाएं मिलती है। अगर आप बहुत ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो यह क्रेडिट कार्ड आपके लिए काफी फायदेमंद होगा। आज इस लेख में इतना ही अगर आप किसी और क्रेडिट कार्ड के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारी दूसरी पोस्ट को पढ़ सकते हैं आपको सारी जानकारी मिल जाएगी। आपने अपना इतना कीमती समय दिया उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद!