Paytm Insurance Kaise Kare : सस्ते में करवाएं पेटीएम से बाइक बीमा, कार बीमा और स्वास्थ्य बीमा, ₹1.5 प्रति दिन से शुरू
दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम बीमा के बारे में बात करेंगे। दोस्तों आज के समय में बीमा करवाना बहुत ज्यादा जरूरी है। आज आप हर चीज का बीमा करवा सकते हैं। दोस्तों आज के समय में हर कोई यही सोच रहा है कि हमें बीमा करवाना चाहिये लेकिन यह नहीं समझ पाते हैं हम एक अच्छा बीमा कहां से करवा सकते हैं। दोस्तों आज के समय में बहुत सारी ऐसी कंपनियां हैं जो आपको बीमा करके देती है लेकिन आज मैं आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में बताने वाला हूं जो आपको तुरंत बीमा करके देंगी। दोस्तों जिसके बारे में आज बात करेंगे उसका नाम है Paytm हां दोस्तों आप Paytm से भी हर प्रकार का बीमा करवा सकते हैं जिसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे।
Paytm से आप अलग अलग प्रकार का बीमा करवा सकते हैं जैसे जीवन बीमा, कार बीमा, स्वास्थ्य बीमा, बाइक बीमा करवा सकते हैं। दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे कि Paytm Insurance क्या है, Paytm Insurance कैसे लें सकते हैं, Paytm Bike Insurance कैसे लें, Paytm Car Insurance क्या है, Paytm Health Insurance कैसे लें, Paytm Insurance कौन-कौन ले सकता है, Paytm Insurance लेने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे। चलिए दोस्तों आज की इस पोस्ट को बिना देरी किए शुरू करते हैं तो Paytm Insurance के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
Paytm Insurance संपूर्ण जानकारी
यह एक ऐसी कंपनी है जिससे आप कई तरह के Insurance करवा सकते हैं। इसके नाम से ही आप जान गए होंगे कि Paytm से आप पैसों का आदान-प्रदान करते हैं हां दोस्तों यह वही Paytm जिससे आप हर प्रकार का बीमा भी करवा सकते हैं। Paytm की शुरुआत 30 अप्रैल 2012 को हुई थी। आज के समय में इस एप्प को हर कोई इस्तेमाल करता है। आज Paytm के बारे में हर कोई जानता है इसने अपनी एक अलग पहचान बनाई हुई है। Paytm से पैसों के लेन देन में आसानी होती है। अब आप इस एप्प से इंश्योरेंस भी करवा सकते हैं।
ऐप का नाम | Paytm |
एप्लीकेशन का प्रकार | Insurance |
बीमे का प्रकार | पेटीएम बाइक बीमा, पेटीएम कार बीमा, पेटीएम स्वास्थ्य बीमा |
कवर | 6 करोड़ |
एप्लीकेशन के यूजर | 50 करोड़ से ज्यादा |
शुरुआत | 30 अप्रैल 2012 |
पेटीएम बाइक बीमा पॉलिसियों के प्रकार | केवल तृतीय पक्ष उत्तरदायित्व, व्यापक बाइक बीमा योजना, स्टैंडअलोन स्वयं क्षति योजना |
पेटीएम बाइक बीमा के लाभ | आसान खरीदारी, कमीशन से आपको बचाने में मदद करेगा, भौतिक दस्तावेजों की जरूरत नहीं, पाॅलिसी दस्तावेज तुरंत प्राप्त करें |
पेटीएम कार बीमा पॉलिसी के प्रकार | तृतीय पक्ष देयता, व्यापक कार कवर, व्यक्तिगत दुर्घटना कवर |
पेटीएम कार बीमा पॉलिसी के लाभ | भुगतान करें और बाद में बचत करें, जिम्मेदार नागरिक बनें, खुद की सुरक्षा, दूसरों की सुरक्षा, खुद की सुरक्षा, दूसरों की सुरक्षा |
ADVERTISEMENT
पेटीएम बाइक बीमा (Paytm Bike Insurance)
दोस्तों सबसे पहले हम यही जानेंगे कि बाइक बीमा क्या होता है। बाइक बीमा बाइक से होने वाली दुर्घटना, चोरी, प्राकृतिक आपदा या किसी भी प्रकार के होने वाले नुकसान से बचाता है। आपके पास बाइक बीमा होना बहुत ज्यादा जरूरी है अगर आपके पास बाइक बीमा नहीं होगा तो आपको भारी नुक्सान हो सकता है अगर आपके बाइक से कोई दुर्घटना हो जाएं और आपके पास बाइक बीमा नहीं है तो आपको जुर्माना भरना पड़ेगा और आपको जेल भी हो सकती है इसलिए बाइक बीमा होना बहुत ज्यादा जरूरी है।
बाइक बीमा के अंदर भी आप अलग अलग तरह के बीमा करवा सकते हैं अगर आप थर्ड पार्टी लायबिलिटी पॉलिसी यानी तीसरा पक्ष इसमें उसकी संपत्ति आदि को लगी चोटों को कवर करती है। स्टैंडअलोन ओन डैमेज इसमें दुर्घटना, मानव निर्मित आपदाओं के कारण कारण बाइक को होने वाले नुकसान को कवर करता है। कॉम्प्रिहेंसिव बाइक बीमा वाहन के नुकसान और तीसरे पक्ष क्लेम को कवर करता है। अगर आप बिल्कुल नए बाइक का बीमा करवा रहे हैं तो शुरू में आप पांच साल की बीमा पॉलिसी ले सकते हैं। अगर आपके पास बाइक बीमा है और आपका बाइक चोरी हो जाता है तो उस नुकसान पर भी आपको मुआवजा दिया जाएगा।
पेटीएम बाइक बीमा पॉलिसियों के प्रकार
केवल तृतीय पक्ष उत्तरदायित्व
अगर आपके पास बाइक है तो वाहन अधिनियम के दिशानिर्देशों के अनुसार थर्ड पार्टी दोपहिया वाहन बीमा खरीदना अनिवार्य है। केवल तृतीय पक्ष उत्तरदायित्व इसका मतलब यह होता है कि अगर आपकी बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो जाती है और किसी दूसरे व्यक्ति का वाहन में आपके बाइक की वजह से नुकसान हो जाता है तो उस नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी द्वारा की जाएगी। जिसके वाहन का नुक़सान हुआ है उसका खर्च बीमा कंपनी उठाएगी लेकिन आपके बाइक के नुकसान का खर्च बीमा कंपनी नहीं देंगी वह आपको स्वयं देना पड़ेगा।
तीसरे पक्ष की संपत्ति की क्षति के लिए 7.5 लाख रुपए तक का कवर दिया जाता है। अगर उस समय तीसरे पक्ष को चोट लग जाती है, विकलांगता या मृत्यु हो जाती है तो कवरेज सीमा को निर्धारित नहीं किया गया है। लेकिन इसके लिए कुछ शर्त भी रखी गई है यह सिर्फ तीसरे पक्ष के वाहन को होने वाले नुकसान को कवर करता है स्वयं को होने वाले नुकसान को कवर नहीं किया जाएगा। अगर दुर्घटना के समय आप नशे में थे तो कंपनी द्वारा आपका दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। अगर ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है तो भी आपका दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। अगर आपकी बाइक चोरी हो जाती है तो तीसरे पक्ष के वाहन के नुकसान को कवर नहीं किया जाएगा।
व्यापक बाइक बीमा योजना
व्यापक बाइक बीमा योजना इसमें तीसरे पक्ष को होने वाली क्षति के साथ साथ अपनी बाइक में होने वाले नुकसान को भी कवर किया जाता है। इसमें आपके बाइक को होने वाले नुकसान का खर्चा बीमा कंपनी उठाएगी। इसमें दुर्घटना, टक्कर और प्राकृतिक आपदा के कारण होने वाले नुकसान को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त अगर आपका बाइक चोरी हो जाता है तो उस नुकसान को भी कवर किया जाएगा। व्यापक बाइक बीमा योजना की कुछ शर्तें हैं अगर दुर्घटना के समय आप नशे में धुत्त थे तो आपको कोई कवर नहीं मिलेगा। अगर उस समय आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है तो भी आपका दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। दुर्घटना के बाद बाइक को गैराज तक ले जाते समय जो नुकसान होगा उसको कवर नहीं किया जाएगा। अगर दुर्घटना में आपकी स्वयं की लापरवाही है तो भी दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
स्टैंडअलोन स्वयं क्षति योजना
स्टैंडअलोन स्वयं क्षति योजना नाम से ही पता चल रहा है कि इसमें स्वयं को होने वाली हानि को कवर किया जाता है वो क्षति मानव निर्मित या प्राकृतिक आपदा के कारण हो सकती है। इस योजना के अंतर्गत आपके बाइक की चोरी को भी शामिल किया गया है। इस योजना की भी कुछ शर्ते हैं इसमें अगर आपकी बाइक के कारण किसी तीसरे पक्ष को लगीं, मृत्यु या उसकी संपत्ति को होने वाले नुकसान को कवर नहीं किया जाएगा। आप दुर्घटना के समय नशें में थे तो आपका दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। अगर दुर्घटना के समय आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था तो भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अगर दुर्घटना के समय आपकी लापरवाही पाई जाती है तो भी आपका दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
पेटीएम बाइक बीमा पॉलिसी की विशेषताएं
नो – क्लेम बोनस (NCB)
बीमा कंपनी आपको पॉलिसी अवधि के दौरान बाइक बीमा दावा दायर न करने पर नो – क्लेम बोनस देती है। पहला दावा मुक्त पॉलिसी वर्ष आपको 20% की छूट देता है अगर आप अगले चार वर्षों तक दावा नहीं करते तो यह छूट 50% तक बढ़ा दी जाएगी। यह छूट वाहन के स्वयं के नुकसान पर लागू होगी। यह सुविधा स्टैंडअलोन और व्यापक बाइक बीमा योजना ही प्रदान करती है।
विभिन्न ऐड – ऑन
व्यापक बाइक बीमा और स्टैंडअलोन बीमा पॉलिसी कई प्रकार के ऐड – ऑन देती है जैसे नो – क्लेम बोनस कवर , इंजन सुरक्षा कवर, मूल्य ह्रास कवर, सड़क के किनारे सहायता, पीछे की सीट पर बैठने वाला व्यक्ति ये ऐंड – ऑन प्रीमियम के साथ आते हैं परंतु अनिश्चित समय में आपकी सहायता कर सकते हैं।
व्यक्तिगत दुर्घटना कवर
आप बाइक बीमा पॉलिसी के अंतर्गत 15 लाख रुपए तक का व्यक्तिगत दुर्घटना कवर भी प्राप्त कर सकते हैं। दुर्घटना के कारण लगीं चोट या मृत्यु पर भी कवरेज मिलेगा। जिसके पास बाइक है उनके लिए व्यक्तिगत दुर्घटना कवर लेना अनिवार्य है।
पेटीएम बाइक बीमा के लाभ (Paytm Bike Insurance Benefits)
आसान खरीदारी
आप कुछ व्यक्तिगत जानकारी और बाइक संबंधित जानकारी बताकर आसानी से आनॅलाइन बाइक बीमा पॉलिसी खरीद सकते हैं।
कमीशन से आपको बचाने में मदद करेगा
अगर आप ऑफलाइन बाइक बीमा करवाना चाहते हैं तो आप किसी के माध्यम से वो बीमा करवाएंगे और वो भी अलग से पैसे लेगा लेकिन आनॅलाइन बीमा करवाते समय ऐसा कुछ नहीं होता।
भौतिक दस्तावेजों की जरूरत नहीं
ऑनलाइन बाइक बीमा पॉलिसी करवाते समय बहुत सारे दस्तावेजों की जरूरत नहीं होती। आपको सिर्फ अपनी बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर, माॅडल और इंजन CC बताना है।
पाॅलिसी दस्तावेज तुरंत प्राप्त करें
दोस्तों जब आप ऑफलाइन बाइक बीमा करवाते हैं तो आपको एक ऐसी पॉलिसी नहीं मिलेगी जिसे आप हर समय इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन ऑनलाइन बाइक बीमा पॉलिसी करवाते हैं तो तुरंत अपने मेलबाॅक्स में दस्तावेज प्राप्त हो जाएंगे।
हर समय वित्तीय रक्षा
यह बाइक बीमा पॉलिसी सिर्फ तब आपकी रक्षा नहीं करतीं जब आपकी बाइक के साथ कोई दुर्घटना घट जाती है बल्कि तब भी रक्षा करती है जब जब कोई प्राकृतिक आपदा आ जाए या आतंकवादी गतिविधि ऐसे समय पर भी रक्षा करती है। अगर आपका बाइक चोरी हो जाता है तब भी आपको वित्तीय सुरक्षा मिलेगी।
चोटों का ख्याल
अगर दुर्घटना के कारण आपको चोट लग जाती है तो आपके इलाज के लिए आपको मुआवजा दिया जाएगा।
कुछ ही मिनटों में
आप बाइक बीमा पॉलिसी को कुछ ही मिनटों में खरीद सकते हैं आपको सिर्फ अपनी बाइक से संबंधित कुछ जानकारी देनी होगी।
मरम्मत सुविधा
बाइक के क्षतिग्रस्त होने पर आप किसी भी गैराज में अपने बाइक को ठीक करवा सकते हैं और आपको पैसे देने की आवश्यकता नहीं है यह काम बीमा कंपनी खुद करेगी सिर्फ आपको बाइक बीमा पॉलिसी दिखानी है।
पेटीएम बाइक बीमा आनॅलाइन कैसे खरीदें?
- सबसे पहले आपको पेटीएम की वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको बाइक बीमा पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपनी बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है।
- इसके बाद आप सारे नियम और शर्तें अच्छे से पढ़ सकते हैं।
- इसके बाद आपको अपनी बाइक का ब्रांड, मॉडल और इंजन का प्रकार दर्ज करना है।
- इसके बाद पंजीकरण का स्थान बताना है।
- इसके बाद आपको सबसे सस्ता बीमा कोटेशन उपलब्ध होगा।
- इसके बाद आपको जो कोटेशन अच्छा लगे उसे चुनें और प्रीमियम का भुगतान करें।
- इसके बाद बाइक बीमा पॉलिसी दस्तावेज आपके मेलबाॅक्स में प्राप्त हो जाएगा।
पेटीएम कार बीमा (Paytm Car Insurance)
दोस्तों पेटीएम से आप कार बीमा भी करवा सकते हैं और यह करवाना बहुत जरूरी होता है जिसके पास गाड़ी है उसे यह बीमा करवाना चाहिये। दोस्तों मुश्किल समय कभी बता कर नहीं आता। किसी के साथ कभी भी कोई भी दुर्घटना घट सकती है लेकिन उस दुर्घटना का सारा खर्च आप अपनी जेब से नही भर सकते इसलिए आपको बीमा करवाना बहुत जरूरी है। दुर्घटना में आपके वाहन या सामने वाले व्यक्ति के वाहन का बहुत ज्यादा नुक्सान हो सकता है ऐसे में आपके पास बीमा होगा तो आप इस नुकसान से बच सकते हैं। चलिए दोस्तों पेटीएम कार बीमा की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।
पेटीएम कार बीमा पॉलिसी के प्रकार
तृतीय पक्ष देयता
जब आपकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है और तीसरे पक्ष के व्यक्ति या वाहन को किसी भी प्रकार का नुक्सान होता है तो इसके जिम्मेदार आप होते हैं इसलिए यह अनिवार्य है कि आपके पास यह पॉलिसी होनी चाहिए। अगर आप अपनी कार से किसी दूसरे व्यक्ति के वाहन या पैदल यात्री को नुक्सान पहुंचाते हैं तो आपको अपनी जेब से खर्चा नहीं देना पड़ेगा अगर आपके पास यह पॉलिसी नहीं होगी तो आपको जुर्माना भी देना पड़ेगा और आपको जेल भी हो सकती है। इस पॉलिसी में सिर्फ अन्य व्यक्ति के वाहन या शारीरिक नुकसान को कवर मिलता है आपके वाहन के नुकसान के लिए कोई कवर नहीं मिलेगा। अगर वाहन चलाने समय लाइसेंस नहीं है तो कोई कवर नहीं मिलेगा। अगर ड्राइवर नशें में धुत था तो भी कोई कवर नहीं मिलेगा। ऐड ऑन कवर की कोई सुविधा नहीं मिलेगी।
व्यापक कार कवर
व्यापक कार बीमा आपको व्यापार सुरक्षा प्रदान करता है। यह पॉलिसी आपको द्वारा हुए तीसरे नुकसान के लिए नहीं आपके स्वयं के हुए नुकसान को भी कवर करेगी। यह सिर्फ दुर्घटना के समय आपकी मदद नहीं करेगी बल्कि किसी प्राकृतिक आपदा में भी आपकी मदद करेंगी। दुर्घटना में हुए नुकसान की मरम्मत का सारा खर्चा कंपनी उठाएगी। यह व्यापक कार बीमा आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा। इस पॉलिसी में ऐड ऑन कवर भी उपलब्ध है जैसे शून्य मूल्य ह्रास, कुंजी सुरक्षा कवर, इंजन सुरक्षा, चालान पर वापसी, उपभोज्य कवर। यह पॉलिसी लेना अनिवार्य नहीं है अगर आप चाहें तो ले सकते हैं। अगर वाहन चलाते समय आपके पास लाइसेंस नहीं है या आपने नशा किया है तो आप इस पॉलिसी का लाभ नहीं उठा सकते।
व्यक्तिगत दुर्घटना कवर
कभी कभी ऐसी दुर्घटनाएं हो जाती है जो बहुत गंभीर हो सकती है कभी कभी ऐसी दुर्घटना घट जाती है जो हमारी मृत्यु का कारण बन सकती है या विकलांगता का कारण बन सकती है उस समय में आपको व्यक्तिगत दुर्घटना कवर प्राप्त होता है। यह व्यक्तिगत दुर्घटना कवर लेना आपके लिए अनिवार्य है। यह कवर आपको 15 लाख रुपए तक का मिल सकता है। विकलांगता पर आपको मुआवजा दिया जाएगा और मृत्यु पर पूरी राशि प्रदान की जाएगी। जब आप ड्राइव कर रहे हैं तो आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए नहीं तो यह पॉलिसी नहीं मिलेगी।
पेटीएम कार बीमा पॉलिसी के लाभ
भुगतान करें और बाद में बचत करें
कार से होने वाली दुर्घटना बहुत महंगी पड़ सकती है इसलिए कम भुगतान करके आप ज्यादा बचत कर सकते हैं।
जिम्मेदार नागरिक बनें
अगर आपके पास कार है तो कार का बीमा होना भी अनिवार्य है इसलिए कार बीमा करवाकर आप एक जिम्मेदार नागरिक बनें ताकि आप कानूनी दंड से बच सकें। आपके पास बीमा होगा तो दुर्घटना का खर्च अपनी जेब से नही देना पड़ेगा।
खुद की सुरक्षा, दूसरों की सुरक्षा
अगर आप बीमा पॉलिसी ले रहे हैं तो आप अपने आप की सुरक्षा नहीं दूसरों की भी सुरक्षा करते हैं। जब आपके साथ कोई दुर्घटना हो जाती है तो सामने वाले व्यक्ति की हानी को भी कवर मिलता है इससे आपके बहुत सारे पैसे बच सकते हैं।
मन की शांति
चाहें आप कितने ही अच्छे ड्राइवर है लेकिन दुर्घटना तो कभी भी और किसी के साथ भी घट सकती है इसलिए आपके पास बीमा होगा तो आपका मन शांत रहेगा। सिर्फ दुर्घटना से ही आपके वाहन को हानि नहीं होती और भी बहुत सारे कारण होते हैं जैसे भूकंप, बाढ़ किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा आपके वाहन को नुक्सान पहुंचा सकती है।
अन्य सुरक्षा
कार बीमा पॉलिसी के साथ आपको और भी कई प्रकार के लाभ मिलते हैं जैसे इंजन सुरक्षा, उपभोज्य कवर, कुंजी सुरक्षा कवर, शून्य मूल्य ह्रास कवर, दैनिक भत्ता, नो क्लेम बोनस ये सभी लाभ भी आपको प्राप्त होते हैं।
पेटीएम कार बीमा के लिए ऑनलाइन कैसे खरीदें?
- सबसे पहले आपको पेटीएम की वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको बहुत सारे बीमा के विकल्प मिलेंगे जिसमें से कार बीमा पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद अपनी कार का विवरण भरना है जैसे मॉडल, पंजीकरण की तारीख, निर्माण सारी जानकारी भरी देनी है।
- इसके बाद आप जो बीमा लेना चाहते हैं वो ले सकते हैं।
- अगर आपने पहले से कोई पॉलिसी ले रखी है तो उसकी जानकारी देनी है।
- इसके बाद भुगतान करने के लिए आप नैट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको आपकी चुनी हुई पॉलिसी प्राप्त हो जाएंगी।
पेटीएम स्वास्थ्य बीमा (Paytm Health Insurance)
स्वास्थ्य बीमा एक ऐसा बीमा है जो आपके लिए की बहुत फायदेमंद होता है। आपके पास स्वास्थ्य बीमा होना ही चाहिए। अगर आपको किसी बीमारी या चोट के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है और उस समय आपका बहुत ज्यादा खर्चा लग सकता है लेकिन आपके पास स्वास्थ्य बीमा होगा तो आप उस खर्चे से बच सकते हैं। अगर आप अचानक से बीमार हो जाते हैं और आपके पास सिर्फ दो लाख रुपए है लेकिन बीमारी पर तीन लाख रुपए खर्चा लग जाता है तो आपकी बचत के पैसे भी चलें जातें हैं और आपको उधार भी लेने पड़ेंगे लेकिन आपके पास पहले से ही 5 लाख रुपए की स्वास्थ्य बीमा योजना है तो आप अपने सारे पैसे बचा सकते हैं अस्पताल का सारा खर्च स्वास्थ्य बीमा कंपनी द्वारा उठाया जाएगा।
पेटीएम स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रकार
व्यक्तिगत स्वास्थ्य योजना
यह योजना केवल व्यक्तिगत आधार पर ही ली जा सकती है इस सेवा का लाभ सिर्फ एक व्यक्ति ही ले सकता है।
फैमली प्लान
इसके अंतर्गत आप अपने पूरे परिवार का बीमा करवा सकते हैं। जिसमें आप स्वयं पति पत्नी, बच्चे और माता पिता शामिल होते हैं। अगर आपके परिवार में से कोई बीमार हो जाता है तो सारा खर्च बीमा कंपनी द्वारा उठाया जाएगा।
वरिष्ठ योजना
यह योजना केवल उन व्यक्तियों के लिए है जो 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के है।
विशिष्ट रोग
इस योजना के तहत विशिष्ट बीमारियों का इलाज किया जाता है जैसे कैंसर, मधूमेह, डेंगू जो विशेष प्रकार की बीमारी है उनको कवर किया जाता है।
अस्पताल
यह वह योजना है जिसके तहत अगर आप 24 घंटे या इससे अधिक समय के लिए अस्पताल में रहते हैं तो भी आपको लाभ प्राप्त होगा।
व्यक्तिगत दुर्घटना
व्यक्तिगत दुर्घटना योजना मृत्यु और विकलांगता को कवर करतीं हैं। अगर आपकी अचानक मृत्यु हो जाती है या आप किसी कारण से विकलांग हो जातें हैं तो आपको इस योजना का लाभ मिलेगा।
पेटीएम स्वास्थ्य बीमा के लाभ
उच्च लागतों के विरुद्ध सुरक्षा
आज के समय में चिकित्सा लागत बहुत ही महंगी हो गई है और बीमारियां बहुत ज्यादा बढ़ गई है आज का खान पान ही ऐसा है जिससे बहुत ज्यादा बीमारियां फैल रही है। स्वास्थ्य बीमा की मदद से आप इससे होने वाले खर्चों से बच सकते हैं।
किफायती कवर
हाल ही में हुए बदलाव के साथ आपको किस्तों में प्रीमियम भुगतान करने के अनुमति है इससे अस्पताल में वित्तीय सहायता प्राप्त करना और भी आसान हो जाता है।
लाभों की विस्तृत श्रृंखला
स्वास्थ्य बीमा योजना लाभों की श्रृंखला से सुसज्जित होती है जो अस्पताल में भर्ती होने पर आपके द्वारा किए जाने वाले सभी खर्चों को कवर करती है।
फैमिली कवरेज
स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत आप अपने परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य बीमा एक साथ करवा सकते हैं इस योजना के तहत आपको वित्तीय सहायता प्राप्त होंगी।
विभिन्न योजना
स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत विभिन्न योजनाएं आतीं हैं आप सुनिश्चित कर लें कि आपको कौन सी योजना चाहिए। यहां पर आपकों हर प्रकार की वित्तीय सुरक्षा मिलती है।
बचत में लाभ
आप स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत चिकित्सा में होने वाले खर्च में एक बहुत बड़ी बचत कर सकते हैं।
पेटीएम स्वास्थ्य बीमा में क्या कवर नहीं होता?
- पहले से मौजूद बीमारियां स्वास्थ्य बीमा योजना में कवर नहीं की जाती। शुरुआत के दो चार साल में कवर नहीं होती उसके बाद में हो सकती है।
- स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी खरीदने के बाद तुरंत होने वाली बीमारी को कवर नहीं किया जाता। यह वो बीमारी है जो पॉलिसी खरीदने के पहले 30 या 90 दिनों के अंदर होती है।
- जो उपचार चिकित्सकीय रूप से आवश्यक नहीं है उसे कवर नहीं किया जाएगा।
- स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत दांतों का इलाज नहीं किया जाएगा। अगर दुर्घटना के परिणाम स्वरूप अगर दांतों में नुकसान होता है तो इलाज किया जाएगा।
- यौन संचारित रोग स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत कवर नहीं किए जाते।
- नशीले पदार्थो के कारण होने वाली बीमारी को इसके अंतर्गत कवर नहीं किया जाएगा।
- प्रायोगिक और अप्रमाणित उपचार को कवर नहीं किया जाएगा।
- खुद को पहुंचाई गई चोट या आत्म हत्या के प्रयास पर लगने वाली चोट को कवर नहीं किया जाएगा।
निष्कर्ष
दोस्तों आज की इस पोस्ट में हमने पेटीएम इंश्योरेंस के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की है। पेटीएम से आप बाइक इंश्योरेंस, कार इंश्योरेंस और स्वास्थ्य इंश्योरेंस खरीद सकते हैं। हमने ऊपर हर इंश्योरेंस के बारे में विस्तार से बताया है जो आपको अच्छे से समझ में आ गया होगा। आज की इस पोस्ट में इतना ही मिलते हैं एक और ऐसी ही पोस्ट में। अगर आपको किसी और कंपनी के इंश्योरेंस के बारे में जानना है तो आप हमारे दूसरे लेख को पढ़ सकते हैं। आप अपना प्यार ऐसे ही बनाए रखियेगा शुक्रिया!