ADVERTISEMENT

Flipkart Me Debit Card EMI Kaise Kare : बिना क्रेडिट के किस्तों पर सामान खरीदें डेबिट कार्ड के साथ 0% ब्याज पर

ADVERTISEMENT
अपने दोस्तों के साथ शेयर करें
ADVERTISEMENT

स्वागत है आपका हमारी एक और नई पोस्ट में। आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे कि आप अपने डेबिट कार्ड से कोई भी सामान किस्तों पर कैसे खरीदें सकते हैं। कभी कभी हमारे साथ ऐसा होता है कि हमें बहुत जरूरी कोई सामान खरीदना होता है लेकिन आपके पास क्रेडिट कार्ड भी नहीं होता और पैसे भी भी नहीं होते लेकिन फिर भी आप अपनी पसंद का कोई भी सामान खरीद सकते हैं। आप अपने डेबिट कार्ड की मदद से Flipkart से कोई भी सामान खरीद सकते हैं जैसे स्मार्ट फोन, फ्रीज, वॉशिंग मशीन, कुलर, लेपटॉप कोई भी सामान जो आप खरीदना चाहते हैं। आज हम Flipkart Debit Card EMI के बारे में बात करेंगे। आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे कि Flipkart Debit Card EMI  के लिए पात्रता कैसे चेक करें, Flipkart Debit Card EMI चुकाने का समय कितना मिलेगा, Flipkart Debit Card EMI पर शुल्क कितना लगेगा, Flipkart Debit Card EMI पर ब्याज कितना लगेगा। चलिए आगे बढ़ते हैं और Flipkart Debit Card EMI की हर जानकारी विस्तार से जान लेते हैं।

ADVERTISEMENT

Flipkart Debit Card EMI के लिए कौन से बैंक का डेबिट कार्ड होना चाहिए?

Flipkart Debit Card EMI पर कोई भी सामान खरीदने के लिए आपके पास State Bank of India, Punjab National Bank, HDFC Bank, Axis Bank, ICICI Bank, IDFC Bank, Federal Bank, Kotak Bank, IndusInd Bank सिर्फ इन बैंकों का डेबिट कार्ड होना चाहिए नहीं तो आप किस्तों पर सामान नहीं खरीद सकते।

ADVERTISEMENT
Flipkart Debit Card EMI

Flipkart Debit Card EMI के लिए योग्यता कैसे चेक करें?

सबसे पहले हम आपको बता देते हैं कि Flipkart Debit Card EMI योग्यता जांचने के लिए दो तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक तो जब आप Flipkart पर जाते हैं तो सबसे नीचे आपको बताना जाएगा कि आपका कोई भी डेबिट कार्ड Flipkart Debit Card EMI के लिए योग्य है या नहीं। दूसरा तरीका यह है कि आप SMS की सहायता से योग्यता चेक कर सकते हैं। चलिए जान लेते हैं कि आप SMS के जरिए Flipkart Debit Card EMI को कैसे चेक कर सकते हैं।

  1. आपके पास SBI (State Bank of India) का Debit Card है तो आपके कार्ड के रजिस्टर मोबाइल नंबर से 567676 DCEMI लिखकर SMS करना है।
  2. आपके पास Kotak Bank Debit Card है तो DCEMI स्पेस और Debit Card के लास्ट चार अक्षर लिखना है और 5676788 पर SMS करना है।
  3. आपके पास ICICI Bank Debit Card है तो DCEMI स्पेस और कार्ड के चार लास्ट अक्षर लिखकर 5676766 पर SMS करना है।
  4. आपके पास Axis Bank Debit Card है और DCEMI और कार्ड के आखिरी चार अक्षर 56161600 पर भेजना है।
  5. आपके पास Punjab National Bank Debit Card है तो DCEMI लिखकर और कार्ड के लास्ट चार अक्षर 9264092640 पर भेजना है।
  6. आपके पास HDFC Bank Debit Card है तो 5676712 पर MYHDFC लिखकर भेजना है।
  7. आपके पास Federal Bank Debit Card है तो DCEMI लिखकर 5676762 पर SMS करना है।
  8. IDFC First Bank Debit Card है तो EASYBUY और कार्ड के आखिरी चार अक्षर लिखकर 5676732 पर करना है।
  9. IndusInd Bank Debit Card है तो MYOFR लिखना है और 5676757 पर SMS करना है।

Flipkart Debit Card EMI लिमिट कितनी मिलेगी?

जब आप SMS करेंगे तो आपको दिखाया जाएगा कि आप Flipkart Debit Card EMI योग्य है या नहीं और आपको बता दिया जाएगा कि आपको कितनी लिमिट मिलेगी। अगर आपका Debit Card HDFC, IDFC, ICICI Bank का है तो आपको 5 लाख की लिमिट मिलेगी। आपका कार्ड IndusInd, SBI, Federal Bank का है तो लिमिट 2 लाख की मिलेगी और Axis, PNB bank का है तो लिमिट 1 लाख की मिलेगी।

Flipkart Debit Card EMI पर ब्याज की दर कितनी लगेगी?

अब हम जान लेते हैं कि ब्याज की दर कितनी लगेगी क्योंकि ब्याज की दर पहले पता होनी चाहिए। यह बैंक निर्धारित करेगा कि ब्याज कितना लगेगा। अगर डेबिट कार्ड Kotak, IDFC, PNB, Federal, IndusInd Bank का है तो ब्याज की दर 17% लग सकती है। अगर ICICI, HDFC, Axis Bank का है तो ब्याज की दर 16% से 20% तक लग सकती है। अगर डेबिट कार्ड SBI Bank का है तो ब्याज की दर 10% से 18.45% तक लग सकती है। यह ध्यान रखा जाए कि ब्याज की दर समय समय पर बदलती रहती है। कभी कभी Low cost EMI पर ब्याज की दर 0% होती है।

Flipkart Debit Card EMI चुकाने का समय कितना मिलेगा?

हर बैंक द्वारा अलग अलग समय दिया जाता है। चलिए जान लेते हैं कि कौन से बैंक के डेबिट कार्ड पर कितना समय मिलेगा। आपका Debit Card ICICI, Kotak, Federal Bank का है तो समय अवधि 12 महीनों के लिए मिलेगी, Axis, IDFC, IndusInd, PNB bank का है तो समय अवधि 24 महीनों के लिए मिलेगी, SBI, HDFC Bank का है तो समय अवधि 36 महीनों के लिए मिलेगी। यह समय अवधि आपके खरीदें गए सामान पर तय की जाएगी कि आप कितना रुपए तक का सामना खरीदते हैं।

Flipkart Debit Card EMI कितने रुपए पर मिलेगी?

हर बैंक द्वारा निर्धारित किया गया है कि आपको कितने रुपए तक का सामना खरीदना होगा अगर उससे कम का खरीदें गए तो किस्त नहीं बनेगी। अगर Debit Card SBI, Axis, ICICI Bank का है तो कम से कम 8000 रुपए तक का कोई सामान खरीदना होगा। अगर Debit Card HDFC, IDFC, Federal, IndusInd, PNB, Kotak Bank का है तो कम से कम 5000 रुपए तक का सामना खरीदना होगा।

Flipkart Debit Card EMI कौन सी तारीख को करनी है?

जब आप कोई भी सामान खरीदते हैं तो वहीं पर आपको बता दिया जाता है कि हर महीने कितनी किस्त भरनी होगी और कौन सी तारीख को भरनी है आपको सिर्फ EMI अकाउंट जिस बैंक का डेबिट कार्ड है उस में जमा करवा देना है और आपकी हर महीने की किस्त अपने आप कटती रहेंगी।

Flipkart Debit Card EMI शुल्क कितना लगेगा?

हर बैंक द्वारा अलग अलग शुल्क लगाया जाता है। पहले जान लेते हैं कि प्रोसेसिंग फीस कितनी लगेगी। SBI, PNB bank का है तो प्रोसेसिंग फीस 0 होगी मतलब नहीं लगेगी। अगर HDFC, IDFC, Federal, IndusInd, ICICI Bank का है तो प्रोसेसिंग फीस 199+ GST होगी। अगर Kotak Bank का है तो 99+ GST लगेगी। अगर Axis Bank का है तो 1% प्रोसेसिंग फीस लगेगी। लेट पेमेंट पर भी शुल्क लगता है अगर समय से किस्त नहीं भरी तो आपके खरीदें गए सामान के हिसाब से 100 रुपए से 1000 रुपए तक का हो सकता है। अगर आप लेट पेमेंट फीस नहीं देना चाहते तो समय पर किस्त भरनी होगी।

Flipkart Debit Card EMI के फायदे क्या हैं?

  1. सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि Debit Card की मदद से सामना खरीद सकते हैं।
  2. जिनके पास क्रेडिट कार्ड नहीं है उनके लिए यह क्रेडिट कार्ड के रूप में काम करेगा।
  3. आपके बैंक खाते में बिल्कुल भी पैसें नहीं होंगे तब भी आप सामान खरीद पाएंगे।
  4. कोई भी सामान खरीदते समय एक भी पैसा नही देना पड़ेगा सिर्फ हर महीने किस्त भरनी होगी।
  5. Flipkart Debit Card EMI पूरी तरह से आनॅलाइन है किसी प्रकार का कोई पेपर वर्क नहीं करना और कोई दस्तावेज भी नहीं लगेंगे।

निष्कर्ष

आज हमने इस लेख में Flipkart Debit Card EMI के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की है। इससे आपको बहुत फायदे होंगे पैसे नहीं होंगे तब भी सामान खरीद पाएंगे। आप अपने डेबिट कार्ड को क्रेडिट कार्ड की तरह इस्तेमाल कर पाएंगे। ऊपर हमने जिन बैंकों के बारे में बात की है सिर्फ उस बैंक का डेबिट कार्ड आपके पास होना चाहिए और आपको Flipkart Debit Card EMI का काफी लाभ मिलेगा। आज इस पोस्ट में हमने जो कुछ भी जाना उम्मीद है आपको सब कुछ समझ में आ गया होगा अगर कोई भी सवाल रह गया है तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं।

FAQ

ADVERTISEMENT

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *