ADVERTISEMENT

Amazon Pay Later Kaise Activate Kare : बिना किसी क्रेडिट कार्ड और बिना डेबिट कार्ड के किस्तों पर कोई भी सामान 0% ब्याज पर खरीदें

ADVERTISEMENT
अपने दोस्तों के साथ शेयर करें
ADVERTISEMENT

अभिनंदन है आपका एक और नई पोस्ट में। आज इस लेख में हम Amazon Pay Later के बारे में बात करेंगे। अगर आप कोई भी सामान Amazon से खरीदना चाहते हैं लेकिन अभी आपके पास पैसे नहीं हैं तो आप सामान खरीद सकते हैं और पैसे किस्त के रूप में भर सकते हैं। अब आप अपनी पसंद का कोई भी सामान खरीद सकते हैं। Amazon Pay Later का इस्तेमाल आप क्रेडिट कार्ड के तरह कर सकते हैं। अगर आप Amazon का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप Amazon Pay Later का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं। Amazon Pay Later का इस्तेमाल करके आप अपने यूटिलिटी बिल पेमेंट के लिए भी कर सकते हैं। आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे कि Amazon Pay Later क्या है, Amazon Pay Later कैसे काम करेगा, Amazon Pay Later सक्रिय कैसे करें, Amazon Pay Later का शुल्क कितना लगेगा, Amazon Pay Later EMI की पेमेंट कब और कैसे करें। चलिए हम Amazon Pay Later की हर जानकारी अच्छे से जान लेते हैं।

ADVERTISEMENT

Amazon Pay Later क्या है?

Amazon Pay Later से आपको काफी सारी सुविधाएं मिलती है। Amazon Pay Later axio और KVB (Karur Vysya Bank) के साथ पार्टनरशिप करके Amazon Pay Later की सुविधा प्रदान करता है। आपकों अपने Amazon account में एक Amazon Pay Later का विकल्प मिलता है जिसे activate करके आपकी योग्यता के आधार पर 60,000 रुपए तक का क्रेडिट लिमिट दी जाती है। जितनी लिमिट आपको मिलतीं है उतने रूपए तक का कोई भी सामान Amazon से खरीद सकते हैं। Amazon Pay Later से किसी भी प्रकार का कोई भी बिल भर सकते हैं और किसी भी प्रकार का रिचार्ज कर सकते हैं और पेमेंट अगले महीने की 5 तारीख तक कर सकते हैं यानि हर महीने किस्तों के रूप में कर सकते हैं। सामान खरीदते वक्त आपकों डाउन पेमेंट नहीं करना पड़ता।

विषय Amazon Pay Later
डाउन पेमेंट जीरो
लिमिट 60 हजार
अवधि 12 महीने
भुगतान तारीख हर महीने की 5 को
आयु 21 साल

ADVERTISEMENT
Amazon Pay Later

Amazon Pay Later Activate कैसे करें?

  1. सबसे पहले आप अपने Amazon account वाले सेक्शन पर चलें जाईए।
  2. इसके बाद आपको Amazon Pay Later का एक ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक कर देना है और Amazon Pay Later का एक पेज खुलेगा जिसमें आप सारी जानकारी पढ़ सकते हैं और आपको बताया जा रहा है कि Amazon Pay Later सिर्फ 60 सेकंड में सक्रिय हो जाएगा उसी पर क्लिक कर देना है।
  3. इसके बाद आपको दिए गए कॉलम में अपना नाम भरना है और आगे बढ़ना है।
  4. इसके बाद आपको अपने पैन कार्ड का नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी है और agree पर क्लिक कर देना है।
  5. इसके बाद आपके सामने आधार कार्ड नंबर भरने के लिए कॉलम खुलेगा जिसमें अपने आधार कार्ड का नंबर भर देना है और आपके आधार कार्ड से लिंक नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको भरना है और आगे बढ़ना है।
  6. इसके बाद आपको जितनी लिमिट मिली है उसको दिखाया जाएगा और अब आपको agree पर क्लिक करना होगा और Amazon Pay Later रजिस्टर हो जाएगा।
  7. इसके बाद आपको set auto repayment पर क्लिक करना है और आपके सामने रिपेमेंट का पेज खुलेगा जिसमें आपको बताया जा रहा है कि जब कोई भी सामान खरीदते हैं तो उसका पेमेंट करने के लिए आपके पास दो विकल्प हैं।
  8. पहला जिसमें आपको हर महीने की किस्त को खुद से पेमेंट करना होगा और दूसरा आप अपने किसी भी बैंक की डिटेल्स देनी होगी या UPI से पेमेंट कर सकते हैं और आपकी EMI अपने आप कट जाएगी।

Amazon Pay Later EMI का इस्तेमाल करके कोई भी सामान कैसे खरीदें?

सबसे पहले आपको वो सामान सलेक्ट करना है आपको ध्यान रखना हैं कि जितनी लिमिट मिली है उससे कम का होना चाहिए। इसके बाद जिस तरह आप कोई भी नोर्मल सामान खरीदते हैं उसी तरह पता डालना है इसके बाद पेमेंट वाले सेक्शन पर जाना है और आपको Amazon Pay Later का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको बताया जा रहा है कि जो सामान आप खरीद रहे हैं उसका सारा पेमेंट अगले महीने की पांच तारीख को करना चाहते हैं या जितने महीनों का समय मिल रहा है EMI पर खरीदना चाहते हैं आप जैसे चाहे चुन सकते हैं। अगर आप अगले महीने की 5 तारीख को सारा पेमेंट करना चाहते हैं तो किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लगेगा। अगर आप किस्त पर खरीदना चाहते हैं तो आपको बता दिया जाएगा कि हर महीने कितना पेमेंट करना है और कौन-कौन से प्रकार का शुल्क लगेगा।

Amazon Pay Later EMI शुल्क कितना लगेगा?

Amazon Pay Later EMI पर किसी प्रकार की कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं लगेगी। अगर आप ऑर्डर करके रिजेक्ट करते हैं तो भी किसी प्रकार की कोई फीस नहीं लगेगी। अगर आप समय से पहले सारी किस्त भरना चाहते हैं तो भी किसी प्रकार की कोई फीस नहीं लगेगी। Amazon Pay Later EMI पर लेट पेमेंट फीस लगती है अगर आप 5 तारीख तक पेमेंट नहीं करते हैं तो लेट पेमेंट फीस लगेगी अगर आपका सामना 200 रुपए तक का है तो लेट पेमेंट फीस नहीं लगेगी अगर 200 से 1000 रुपए तक का हैं तो 125 रुपए लगेंगे, 1000 से 3000 रुपए तक का हैं तो 300 रुपए लगेंगे, 3000 से 5000 रुपए तक का हैं तो 350 रुपए लगेंगे, 5000 से 10,000 रुपए तक का हैं तो 450 रुपए लगेंगे, 10,000 से 20,000 रुपए तक का हैं तो 800 रुपए लगेंगे, अगर 20,000 से ज्यादा का है तो 1000 रुपए लगेंगे जो लेट पेमेंट फीस होगी इसलिए समय से पहले ही पेमेंट कर देनी है।

Amazon Pay Later EMI के लिए पात्रता क्या है?

  1. सबसे पहले आपकी आयु देखी जाती है जो 21 से ऊपर होनी चाहिए।
  2. इसके बाद देखा जाएगा कि आपका Amazon account कितना पुराना है और कितनी शॉपिंग की है।
  3. इसके बाद आपका क्रेडिट स्कोर चेक किया जाता है अगर ये तीनों चीजें बिल्कुल सही है तो आपको Amazon Pay Later EMI का विकल्प मिल जाएगा।

Amazon Pay Later की लिमिट को कैसे बढ़ाएं?

जो सामान आप Amazon Pay Later EMI का इस्तेमाल करके खरीदते हैं तो जो लिमिट आपको मिली है उसका 30% लिमिट का ही सामना खरीदें और कम से कम समय के लिए खरीदें और समय पर किस्त भरें तो आपका Amazon Pay Later EMI की लिमिट बढ़ जाएंगी और आपके क्रेडिट स्कोर में भी सुधार होगा। इस तरह से आपको 50 से 60 हजार रुपए तक की लिमिट मिल जाएगी।

निष्कर्ष

दोस्तों आज इस लेख में हमने Amazon Pay Later EMI के बारे में जाना है आप भी अच्छे से समझ गए होंगे। Amazon Pay Later EMI की 60 हजार रुपए तक की लिमिट मिल सकती है। आप किस्तों पर जो चाहें वो सामान खरीद सकते हैं। ऊपर सारी जानकारी बताई गई है कि आप Amazon Pay Later किस प्रकार सक्रिय कर सकते हैं और क्या शुल्क लगेंगे आपने हर जानकारी को अच्छे से पढ़ लिया होगा। अगर आपको यह पोस्ट थोड़ी सी भी अच्छी लगी हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरुर करना। आपने अपना इतना कीमती समय दिया उसके लिए धन्यवाद!

FAQ

ADVERTISEMENT

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *