One Score Cibil Score Kaise Check Kare App Free : बिना कागजात के वन स्कोर दे रहा पर्सनल लोन, ऐसे करना होगा आवेदन
दोस्तों क्या आप भी व्यक्तिगत ऋण की तालाश में हैं लेकिन आप समझ नहीं पा रहे हैं कि आपको ऋण कहां से लेना चाहिए। ये तो हम सबको पता है कि पैसा हमारे लिए कितना ज्यादा जरूरी है। हम पैसों के बिना अपना अपना कोई काम नहीं कर सकते। दोस्तों आज हम एक ऐसी चीज के बारे में जानेंगे जहां से आप पर्सनल ऋण के साथ साथ और भी कई सारे लाभ उठा सकते हैं। दोस्तों आज हम One Score के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे। आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे कि One Score क्या है, One Score से कितना पर्सनल ऋण ले सकते हैं, One Score से क्रेडिट स्कोर को कैसे चेक कर सकते हैं, One Score से पर्सनल ऋण लेने के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं, One Score के फायदे क्या हैं। चलिए दोस्तों आज की इस पोस्ट को बिना देरी किए शुरू करते हैं और आगे बढ़ते हैं।
One Score संपूर्ण जानकारी
One Score एक एप्प है जिससे आप अपना क्रेडिट स्कोर चेक कर सकते हैं वो भी बिल्कुल फ्री में। One Score से आप अपने क्रेडिट स्कोर को सुधार भी सकते हैं। One Score से आप तत्काल पर्सनल ऋण भी ले सकते हैं। यह भारत का एक ऐसा एप्प है जो आपका क्रेडिट स्कोर सुधारने में मदद करता है। One Score की शुरुआत 14 जून 2019 को हुई थी। आज के समय में One Score को 1 करोड़ से भी ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं। One Score को 4.5 स्टार की रेटिंग प्राप्त हैं। दोस्तों आप One Card के बारे में तो जानते ही होंगे जहां से आप क्रेडिट कार्ड ले सकते हैं अगर नहीं जानते तो हमने एक अलग से लेख डाला है उसे पढ़ सकते हैं। One Score एप्प One Card से ही जुड़ी हुई है।
ऐप का नाम | One Score |
ऋण का प्रकार | पर्सनल लोन |
एप्लीकेशन का प्रकार | सिबिल स्कोर |
शुरुआत | 14 जून 2019 |
सर्वश्रेष्ठ विशेषता | क्रेडिट स्कोर देखने के लिए |
राशि | 5 लाख रुपये |
अवधि | 6 महीनों से 48 महीनों के लिए |
ब्याज दर | Federal Bank के लिए 12.5% से 18.5%, South Indian Bank के लिए 15.9% से 16.8%, Credit Saison के लिए 14% से 30% तक सालाना |
न्यूनतम ब्याज दर | 12.5% वार्षिक |
अधिकतम ब्याज दर | 30% वार्षिक |
सिबिल स्कोर | 730 तक होना चाहिए |
बाउंस शुल्क | 590 रुपये |
One Score पर सर्वश्रेष्ठ ऋण प्रस्ताव का लाभ कैसे उठाएं?
हां दोस्तों यहां से आप ऋण का लाभ प्राप्त कर सकते हैं लेकिन कैसे कर सकते हैं यही जानते हैं। आप अपने क्रेडिट स्कोर को नियमित रूप से चेक करते रहे और अपना क्रेडिट मूल्य बनाएं और आपको पर्सनल ऋण का प्रस्ताव प्राप्त होगा। दोस्तों यहां से आप सीधे ही पर्सनल ऋण का लाभ नहीं उठा सकते आपको एक प्रस्ताव आएगा तभी आप ऋण ले सकते हैं।
One Score पर्सनल ऋण क्या है?
One Score से आप पर्सनल ऋण भी प्राप्त कर सकते हैं। दोस्तों यहां से आपको ऋण ऐसे ही नहीं मिलेगा। One Score के ऋण देने वाले भागीदार है जो हैं Federal Bank, South Indian Bank और Credit Saison जो आपको ऋण प्रदान करेंगे। One Score से आप 5 लाख रुपए तक का पर्सनल ऋण ले सकते हैं और ऋण का भुगतान करने की अवधि 6 महीनों से 48 महीनों के लिए मिलेगी जो काफी होती है। ऋण लेने पर ब्याज की दर जो ऋण देने वाले भागीदार है हर एक पर अलग अलग लगेगी।
Federal Bank के लिए 12.5% से 18.5% तक सालाना लग सकती है, South Indian Bank के लिए 15.9% से 16.8% तक सालाना लग सकती है और Credit Saison के लिए 14% से 30% तक सालाना लग सकती है और प्रोसेसिंग फीस भी अलग-अलग होगी। अब हम जान लेते हैं कि पर्सनल ऋण किस – किस को मिलेगा। आपका क्रेडिट स्कोर 730 तक होना चाहिए। आपकी हर महीने की कमाई 20 हजार रुपए होनी चाहिए। आपके पास आधार कार्ड और पैन कार्ड होना चाहिए। आप अपने ऋण का भुगतान लचीली EMI विकल्पों के साथ कर सकते हैं।
One Score के फायदे क्या हैं?
- सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि आप अपना क्रेडिट स्कोर मुफ्त में चेक कर सकते हैं।
- आपकों अपने क्रेडिट स्कोर में होने वाले बदलावों की सूचना मिलती रहेगी।
- आप स्कोर प्लानर का उपयोग करके अपने क्रेडिट स्कोर को सुधार सकते हैं उसे अच्छा बना सकते हैं।
- एक साधारण क्लिक से आप क्रेडिट रिकॉर्ड में गलतियों की रिपोर्ट कर सकते हैं।
- अपने क्रेडिट स्कोर के जरिए आप 5 लाख तक के पर्सनल ऋण का प्रस्ताव भी प्राप्त कर सकते हैं।
- आप अपने सभी ऋण और क्रेडिट कार्ड खातों पर यही से नज़र डाल सकते हैं।
- वित्तीय लक्ष्यों को निर्धारित करें और समय पर रिमाइंडर के साथ ट्रैक पर बने रहे।
क्या One Score सुरक्षित है?
हां यह पूरी तरह से सुरक्षित है। आपकी कोई भी जानकारी किसी और संस्थान पर साझा नहीं की जाएगी। आपका डाटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। One Score विज्ञापन मुक्त हैं यहां पर आपकों किसी प्रकार के कोई विज्ञापन नहीं दिखाएं जाएंगे।
One Score से सिबिल स्कोर कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको One Score को डाउनलोड कर लेना है जिसे आप गुगल या प्ले स्टोर से कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको एक विकल्प मिलेगा check my score उस पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर भरना है और गेट ओटीपी पर क्लिक करना है अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको आगे दिए गए कॉलम में भर देना है।
- इसके बाद आपको अपना नाम और अपनी ई-मेल आईडी डालनी है। इसके बाद आपको अपना पैन कार्ड का नंबर भरना है और अपनी जन्मतिथि भरनी है, इसके बाद अपना जेंडर भरना है।
- इसके बाद आपको अपना पता डालना है और पिन कोड डाल देना है।
- यहां से आप CIBIL Score और Experian दोनों ही चेक कर सकते हैं। सिर्फ 30 सेकंड का समय लगेगा और आप अपना क्रेडिट स्कोर देख सकते हैं और check report पर क्लिक करके रिपोर्ट चेक कर सकते हैं।
- इसके बाद नीचे आपको एक my loans का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करके आप चेक कर सकते हैं कि आपके नाम से कितने क्रेडिट कार्ड है और कितने ऋण चल रहें हैं और आप रिमाइंडर भी सेट कर सकते हैं। अगर आप क्रेडिट कार्ड लेना चाहते हैं तो नीचे एक OneCard का विकल्प मिलेगा जहां से आप OneCard ले सकते हैं।
One Score से पर्सनल ऋण आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले गूगल या प्ले स्टोर पर जाना है और One Score को डाउनलोड कर लेना है।
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर भरना है और आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको भरकर सबमिट कर देना है।
- इसके बाद आपको अपना नाम, पैन कार्ड नंबर भरना है, इसके बाद अपनी ई-मेल आईडी डालनी है, इसके बाद अपनी जन्मतिथि भरनी है और आगे बढ़ना है।
- इसके बाद आपको अपना पूरा पता डालना है और पिन कोड डालना है।
- इसके बाद आपका क्रेडिट स्कोर चेक किया जाएगा अगर आपका क्रेडिट स्कोर 730 या इससे ऊपर है तो आपको पर्सनल ऋण का प्रस्ताव अपने आप मिल जाएगा जिसे आप अप्लाई कर सकते हैं।
- यहां पर आपको सिर्फ क्रेडिट स्कोर के आधार पर ऋण मिलेगा। किसी प्रकार का कोई पेपर वर्क नहीं करना सिर्फ आधार कार्ड और पैन कार्ड के आधार पर ऋण मिल जाएगा।
निष्कर्ष
One Score क्रेडिट स्कोर चेक करने के साथ साथ पर्सनल ऋण प्राप्त करने का एक अच्छा विकल्प है। यहां पर सिर्फ आपको क्रेडिट स्कोर के आधार पर ऋण प्राप्त होगा किसी प्रकार के कोई दस्तावेज नहीं लगेंगे। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो आप ऋण के साथ OneCard Credit card का भी लाभ उठा सकते हैं यह क्रेडिट कार्ड आपको भी मिल सकता है क्योंकि One Score एप्प OneCard के साथ जुड़ी हुई है। आप अपने ऋण का भुगतान EMI के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं। दोस्तों आज की इस पोस्ट में इतना ही अगर आपके मन में कोई भी प्रश्न रह गया है तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं आपको तुरंत जवाब मिल जाएगा।