Myntra Kotak Credit Card Apply Online : इस क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग करने पर 7.5% की तत्काल छूट मिलेगी, जानिए कैसे करें आवेदन
हेलो नमस्कार दोस्तों अभिनंदन है आपका हमारी आज की इस एक और नई पोस्ट में। आज इस लेख में हम क्रेडिट कार्ड के बारे में बात करेंगे क्योंकि आज के समय में क्रेडिट कार्ड हर किसी की जरूरत बन चुका है। अगर आप भी लेना चाहते हैं एक अच्छा क्रेडिट कार्ड तो आप बिल्कुल सही पोस्ट को पढ़ रहे हैं। अगर आप Myntra से शॉपिंग करते हैं तो यह क्रेडिट कार्ड आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। जिस क्रेडिट कार्ड की आज मैं बात कर रहा हूं उस क्रेडिट कार्ड का नाम है Myntra Kotak Credit Card आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे कि Myntra Kotak Credit Card के फायदे क्या हैं, Myntra Kotak Credit Card लेने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे, Myntra Kotak Credit Card कौन-कौन ले सकता है, Myntra Kotak Credit Card लेने के लिए कितनी फीस लगेगी, Myntra Kotak Credit Card के लिए कैसे आवेदन करें। चलिए आगे बढ़ते हैं और Myntra Kotak Credit Card के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
Myntra Kotak Credit Card
Welcome Benefits
इस क्रेडिट कार्ड पर आपको welcome Benefits के रूप में 500 रूपये का मुफ्त ई-वाउचर मिलेगा। लेकिन पहले 30 दिनों के अंदर पहला लेन-देन करना होगा।
Benefits on Myntra (Myntra पर लाभ)
Myntra के हर लेन-देन पर 7.5% की तत्काल छूट मिलेगी। हर लेन-देन पर 750 रुपए तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं।
Cashback (धनवापसी)
- अगर आप इस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल इनके पसंदीदा भागीदार जैसे Swiggy, PVR, Urban Company पर करते हैं तो आपको 5% का कैशबैक मिलेगा। प्रति स्टेटमेंट चक्र में 1000 रुपए तक का कैशबैक कमा सकते हैं।
- अगर आप इस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कहीं और करते हैं तो आपको 1.25% का कैशबैक मिलेगा लेकिन किराया, वॉलेट, ईंधन पर किसी प्रकार का कोई कैशबैक नहीं मिलेगा।
Milestone Benefits
अगर आप इस क्रेडिट कार्ड से प्रत्येक तिमाही में 50,000 रुपए से अधिक खर्च करते हैं तो आप दो PVR टिकट का आनंद लें सकते हैं जिनका मूल्य 250 रुपए होगा।
Myntra Insider
Myntra Kotak Credit Card जारी होने पर सभी कार्डधारकों को Myntra Insider सेलेक्ट सदस्यों के रूप में शामिल किया जाएगा। यह सदस्यता बनाएं रखनें के लिए हर साल Myntra पर 7,000 रुपए खर्च करने होंगे और पांच ऑर्डर देने होंगे।
Annual fee waived
अगर आप इस क्रेडिट कार्ड से एक साल में 2 लाख से अधिक खर्च करते हैं तो आपका वार्षिक शुल्क माफ कर दिया जाएगा।
Fuel Surcharge Waiver
Myntra Kotak Credit Card का इस्तेमाल आप ईंधन के लिए करते हैं तो आपको 1% की छूट मिलेगी लेकिन लेन-देन 500 से 3,000 के बीच होना चाहिए। एक साल में अधिकतम 3,500 रुपए तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं।
Airport Lounge Access
इस क्रेडिट कार्ड से आप हर साल 4 Airport Lounge Access का आंनद उठा सकते हैं।
Myntra Kotak Credit Card की फीस कितनी लगेगी?
अब हम इस क्रेडिट कार्ड की फीस के बारे में जान लेते हैं। Myntra Kotak Credit Card की joining fee 500 रुपए है और Myntra Kotak Credit Card की annual fee भी 500 रुपए है अगर आप एक साल में 2 लाख रुपए खर्च करते हैं तो आपकी सालाना फीस माफ हो जाएगी।
Myntra Kotak Credit Card को कौन-कौन ले सकता है?
- आप भारतीय नागरिक होने चाहिए।
- आपकी आयु 21 से 65 के बीच होनी चाहिए।
- अगर आप Add on card जोड़ते हैं तो उसकी आयु भी 21 से ऊपर होनी चाहिए।
Myntra Kotak Credit Card लेने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
Myntra Kotak Credit Card लेने के लिए कैसे आवेदन करें?
- सबसे पहले आपको गूगल या क्रोम पर जाना है और Myntra Kotak Credit Card सर्च करना है अब आप इसकी वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे और Apply Now पर क्लिक करना है आप इस क्रेडिट कार्ड के हर जानकारी पढ़ सकते हैं।
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर भरना है और नीचे दो बॉक्स पर टिक करना है और गेट ओटीपी पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको आगे दिए गए कॉलम में भरना है और सबमिट कर देना है।
- इसके बाद आपको अपनी जन्मतिथि दर्ज करनी है, इसके बाद आपको बताना है कि क्या आप Kotak Bank के कस्टमर है या नहीं, इसके बाद आपको अपनी जन्मतिथि दर्ज करनी है और नीचे बॉक्स में टिक करना है।
- इसके बाद फिर से आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको भरना है और आगे बढ़ना है।
- इसके बाद आपको अपना फस्ट नेम और लास्ट नेम भरना है, इसके बाद आपको बताना है कि आप शादीशुदा हैं या नहीं, इसके बाद आपको अपना जेंडर भरना है।
- इसके बाद आपको अपना पूरा एड्रेस भरना है अपनी स्टेट और सीटी सलेक्ट करनी है।
- इसके बाद आपको बताना है कि आप सैलरीड है या सेल्फ एम्प्लॉयड यानी आप क्या काम करते हैं और आपकी कमाई कितनी है।
- इसके बाद जहां आप काम करते हैं वहां की जानकारी देनी होगी।
- इसके बाद आपको अपने पैन कार्ड का नंबर भरना है, इसके बाद आपको अपने माता-पिता का नाम भरना है।
- इसके बाद आपको वो नाम डालना है जो आप क्रेडिट कार्ड पर लिखवाना चाहते हैं और वो एड्रेस भरना है जहां आप यह क्रेडिट कार्ड लेना चाहते हैं।
- इसके बाद आपका क्रेडिट कार्ड अप्रूव हो जाएगा और आपको बता दिया जाएगा कि आपको कितनी लिमिट मिली है और कब तक यह क्रेडिट कार्ड आपके पास पहुंच जाएगा।
निष्कर्ष
इस लेख में हमने Myntra Kotak Credit Card के बारे में विस्तार से जान है। इस क्रेडिट कार्ड के काफी फायदे हैं। अगर आप इस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल Myntra पर करते हैं तो आपको तत्काल 7.5% का कैशबैक मिलेगा और हर लेन-देन पर आपको कैशबैक मिलेगा। अगर आप एक बहुत अच्छे क्रेडिट कार्ड की तलाश में हैं तो अब आपकी तालाश खत्म होती है अब आप यह क्रेडिट कार्ड ले सकते हैं। आज इस लेख में इतना ही अगर आपका कोई भी प्रश्न रह गया है तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं आपको तुरंत जवाब मिल जाएगा।