CASHe Personal Loan Kaise Apply Kare : किस्तों पर खरीदो कोई भी सामान और साथ में मिलेगा 4 लाख का पर्सनल लोन
दोस्तों आज की इस पोस्ट में आपका हार्दिक स्वागत है। दोस्तों क्या आपको भी पैसों को लेकर बहुत परेशान हैं। दोस्तों पैसों के बिना हम अपना कोई भी काम पूरा नहीं कर सकते। पैसा हमारी वो जरूरत है जो हर वक्त हमारे पास होनी चाहिए। दोस्तों क्या आप भी ओनलाइन लोन लेना चाहते हैं तो आप सही पोस्ट को पढ़ रहे हैं। आज हम एक ऐसी एप्प के बारे में जानेंगे जो आपकी हर एक परेशानी को दूर कर देगी। जिस लोन एप्प की आज बात करेंगे उसका नाम है CASHe Loan App दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे कि CASHe Loan App से किस – किस को लोन मिलेगा, CASHe Loan App से लोन लेने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे, CASHe Loan App से लोन लेने के फायदे क्या हैं, CASHe Loan App से कितना लोन मिलेगा, CASHe Loan App से लोन चुकाने का समय कितना मिलेगा, CASHe Loan App से लोन लेने पर ब्याज की दर कितनी लगेगी, CASHe Loan App से लोन लेने के लिए कैसे अप्लाई करें। चलिए दोस्तों आज की इस पोस्ट को बिना देरी किए शुरू करते हैं और आगे बढ़ते हैं।
कैश-ई (CASHe) पर्सनल लोन ऐप पूरी जानकारी
दोस्तों इस एप्प की शुरुआत 25 फरवरी 2016 को हुई थी। इस एप्प को 1 करोड़ से ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं। इस एप्प से आपको अच्छा खासा लोन तुरंत मिल जाएगा। इस एप्प को 4.5 स्टार की रेटिंग प्राप्त हैं। CASHe Loan App से आप कई प्रकार के लोन ले सकते हैं। दोस्तों पर्सनल लोन का इस्तेमाल आप कहीं पर भी कर सकते हैं। चलिए इस एप्प के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।
जानकारी | विवरण |
---|---|
लोन ऐप का नाम | कैश-ई (CASHe) लोन ऐप |
ब्याज दर | 2.25% प्रति माह से शुरू |
लोन राशि | 1,000 रूपए से 4 रूपए लाख |
अवधि | 90 दिन से 540 दिन |
प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि के 3% तक |
लोन का प्रकार | पर्सनल लोन |
CASHe Loan App से कितना लोन मिलेगा
दोस्तों लोन लेने से पहले हमें यह जरूर पता होना चाहिए कि CASHe Loan App से हमें कितना लोन मिलेगा। CASHe Loan App से हमें 25 हजार से 4 लाख रुपए तक का पर्सनल लोन मिल सकता है जो हमारे लिए काफी होता है।
CASHe Loan App से लोन भुगतान का समय कितना मिलेगा
दोस्तों चाहें हम जहां से भी लोन ले लेकिन उसे वापस तो करना ही होता है। चलिए जान लेते हैं कि इस एप्प से लिया गया लोन कब तक चुकाना पड़ेगा। CASHe Loan App से लोन चुकाने का समय 3 महीने से 18 महीनों के लिए मिलेगा। इतना समय लोन चुकाने के लिए बहुत होता है।
CASHe Loan App ब्याज दरें
CASHe Loan App से लोन लेने पर ब्याज की दर आपकी प्रोफाइल के हिसाब से लगेगी।
लोन अवधि | ब्याज दर |
---|---|
90 दिन के लिए | 2.50% प्रति माह |
180 दिन के लिए | 2.40% प्रति माह |
270 दिन के लिए | 2.25% प्रति माह |
360 दिन के लिए | 2.25% प्रति माह |
540 दिन के लिए | 2.25% प्रति माह |
CASHe Loan App पात्रता
- आप भारत के नागरिक होने चाहिए।
- आपकी आयु 21 से 55 के बीच होनी चाहिए
- आपकी हर महीने की कमाई 25 हजार रुपए होनी चाहिए।
CASHe Loan App से लोन लगने वाले दस्तावेज
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड इनमें से कोई एक
- तीन महीनों की बैंक स्टेटमेंट
- एक सेल्फी
(CASHe) पर्सनल लोन प्रोसेसिंग फीस व शुल्क
लोन अवधि | प्रोसेसिंग फीस |
---|---|
90 दिन के लिए |
|
180 दिन के लिए | 1,200 रूपए या लोन राशि की 2% (जो भी ज्यादा हो) |
270 दिन के लिए | 1,200 रूपए या लोन राशि की 2% (जो भी ज्यादा हो) |
360 दिन के लिए | 1,200 रूपए या मूल राशि की 2% (जो भी ज्यादा हो) |
540 दिन के लिए | 1,000 रूपए या मूल राशि की 3% (जो भी ज्यादा हो) |
CASHe Loan App से लोन लेने के फायदे
- CASHe Loan App से आप 25 हजार से 4 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं।
- आप अपनी आर्थिक ज़रुरतों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।
- CASHe Loan App पूरी तरह से आनॅलाइन लोन एप्प है।
- लोन अमाउंट सीधे आपके अकाउंट में आ जाएगी।
- CASHe Loan App से लोन लेने कि लिए आपकी हर महीने की कमाई सिर्फ 25 हजार रुपए होनी चाहिए।
CASHe Loan App के लिए कैसे आवदेन करें
- सबसे पहले आपको गूगल या प्ले स्टोर पर जाना है और सर्च करना है CASHe Loan App और डाउनलोड कर लेना है।
- सबसे पहले आपको अपनी ई-मेल आईडी डालनी है और आगे बढ़ना है।
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर भरना है और ओटीपी पर क्लिक करना है आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको भरकर सबमिट कर देना है।
- इसके बाद आपको अपनी कुछ जानकारी देनी होगी सबसे पहले आपको अपना पूरा नाम भरना है जो आपके पैन कार्ड पर है, इसके बाद अपना पैन कार्ड नंबर भरना है, इसके बाद आपको जन्मतिथि भरनी है, इसके बाद आपको अपनी पर्सनल ई-मेल आईडी डालनी है, इसके बाद बताना है कि आप क्या काम करते हैं, इसके बाद अपनी हर महीने की कमाई भरनी है और इसके बाद बताना है कि आपको आपकी सैलरी कैसे मिलती है बैंक में आतीं हैं चेक मिलता है या कैश मिलता है और सबमिट कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने ऋण राशि आएगी की आपको कितना ऋण मिल सकता है लेकिन यह ऋण राशि आगे कम भी हो सकतीं हैं।
- इसके बाद एक और पेज खुलेगा जिसमें सबसे पहले अपना जेंडर भरना है, इसके बाद बाद आपको बताना है कि आप कितने पढ़ें लिखे हैं और इसके बाद आपको बताना है कि आपकी शादी हो गई है या नहीं बताना है और आगे बढ़ना है।
- इसके बाद आपको चार संदर्भ व्यक्तियों के नाम और नंबर बताने है और उनके साथ क्या रिश्ता है वो भी बताना है और आगे बढ़ना है।
- इसके बाद आप कहां रहते हैं उसकी जानकारी देनी होगी अपना पूरा पता डालना है और अपने एरिया का पिन कोड डालकर सबमिट कर देना है और आपको बताना है कि आप अपने परिवार के साथ रहते हैं या किराए पर रहते हैं।
- इसके बाद आप जहां काम करते हैं वहां का पता बताना है और बताना है कि आप कब से काम कर रहे हैं और आगे बढ़ना है।
- इसके बाद आपको अपने बैंक की जानकारी देनी होगी सबसे पहले बैंक का नाम, इसके बाद IFSC कोड, इसके बाद बैंक खाता नंबर और इसके बाद पीछले तीन महीनों की बैंक स्टेटमेंट देनी होगी और आगे बढ़ना है।
- इसके बाद आपके सामने वो ऋण राशि आएगी जो आपको मिलेगी और ऋण के बारे में पूरी जानकारी आ जाएगी जिसे आप अच्छे से पढ़ सकते हैं।
- इसके बाद ऋण राशि आपके बैंक खाते में जमा हो जाएगी।
CASHe Loan App से लोन लेने के नुकसान
- अगर आप लिया गया लोन नहीं चुकाते हैं तो आपका CIBIL Score कम हो जाएगा।
- अगर आप समय पर लोन नहीं चुकाएंगे तो आपको Extra charge देने होंगे।
- एप्लिकेशन से आपको तभी लोन लेना चाहिए जब बहुत ज्यादा जरूरत हो।
- बैंक के मुकाबले एप्लिकेशन से लोन लेने पर ब्याज की दर ज्यादा लगती है।
सारांश
CASHe Loan App से ऋण अप्रूव होने में कुछ ही समय लगता है। आप अपने ऋण का भुगतान EMI के माध्यम से आसानी से कर पाएंगे। ऋण लेने के लिए किसी प्रकार की गारंटी की आवश्यकता नहीं होती। यह एप्प एक सर्वश्रेष्ठ एप्प है। यह एक लोकप्रिय एप्प है जो आपको तत्काल ऋण दे देती है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर होगा तो आपका ऋण जल्दी अप्रूव हो जाएगा और ऋण राशि सिधे आपके बैंक में आ जाएगी। उम्मीद है आपकी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने में यह एप्प आपकी पूरी मदद करेंगी।