Axis Bank Neo Credit Card : ज़ोमैटो से खाना आर्डर करने पर 40% की छूट, जानिए आवदेन प्रक्रिया
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में। आज की इस पोस्ट में हम क्रेडिट कार्ड के बारे में बात करेंगे। आज के समय में क्रेडिट कार्ड हर इंसान की जरूरत है। क्या आप भी लेना चाहते हैं क्रेडिट कार्ड तो आप बिल्कुल सही जगह पर आएं हैं। जब हमारे पास पैसे नहीं होते तो तो क्रेडिट कार्ड हमारे बहुत काम आता है। आज हम ऐसे क्रेडिट कार्ड के बारे में बात करेंगे जो आपको तुरंत मिल जाएगा। जिस क्रेडिट कार्ड की हम बात करेंगे उस कार्ड का नाम है Axis Bank Neo Credit Card आज इस बैंक के बारे में हम पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे। दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे कि Axis Bank Neo Credit Card के Benefits क्या है, Axis Bank Neo Credit Card की Joining fee ओर Annual fee कितनी लगेगी, Axis Bank Neo Credit Card किस – किस को मिलेगा, Axis Bank Neo Credit Card लेने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे, Axis Bank Neo Credit Card लेने के फायदे क्या हैं, Axis Bank Neo Credit Card को लेने के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं।
एक्सिस बैंक नियो क्रेडिट कार्ड की विशेषताएं
कार्ड का प्रकार | मिड लेवल |
इसके लिए उपयुक्त | ऑनलाइन शॉपिंग के लिए |
जॉइनिंग फीस | 250 रुपये |
रिन्यूअल फीस | 250 रुपये |
वेलकम बेनिफिट | पहले ट्रांजैक्शन पर 250 रुपये का अमेज़न गिफ्ट वाउचर मिलेगा |
खास विशेषता | शॉपिंग और ग्रोसरी पर 10% की छूट मिलेगी |
Axis Bank Neo Credit Card के लाभ
Zomato पर 40% की छूट
अगर आप Zomato से फ़ूड मंगवाते हैं तो आपको 40% का off मिलेगा। लेकिन कंडिशन यह है कि एक बार में 120 रुपए का off मिलेगा और आपको 200 रुपए तक का odder करना पड़ेगा। एक offer को आप एक महीने में 2 बार लें सकते हैं।
Amazon Pay यूटिलिटी बिल पर 5% की छूट
अगर आप किसी भी प्रकार का utility bill भरते हैं तो आपको 5% का off मिलेगा। एक महीने में सिर्फ 150 रुपए तक का ही off मिलेगा और आपका बिल 299 रुपए तक का होना चाहिए तो ही आपको 5% का off मिलेगा।
व्यापारी | ऑफर | विवरण |
---|---|---|
मिंत्रा | 10% की छूट | न्यूनतम ट्रांजैक्शन 500 रूपए |
बुकमायशो | 10% की छूट | अधिकतम कैशबैक 100 रुपये |
ग्रोफर्स | 10% की छूट | कम से कम 250 रूपये ज्यादा से ज्यादा 750 रुपये |
Zomato | फूड डिलिवरी पर 40% की छूट | 200 रुपये |
Paytm | मोबाइल रिचार्ज, बिजली का बिल पेमेंट, DTH रिचार्ज पर 5% | अधिकतम कैशबैक 150 रूपये हर महीने |
10% की शक्ति का आनंद
- अगर आप Blinkit से कोई भी सामान मंगवाते हैं तो आपको 10% का off मिलेगा लेकिन आपको 250 रुपए तक का ही off मिलेगा और आपको 750 रुपए तक का कोई सामान मंगवाना होगा। यह offer आप महीने में एक बार लें सकते हैं।
- अगर आप Myntra से styles 999 रुपए का खरीदते हैं तो आपको 150 रुपए का Off मिलेगा।
- अगर आप BookMyShow से मूवी टिकट बुक करते हैं तो आपको 100 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा लेकिन महीने से एक ही बार लें सकते हैं।
भोजन का आनंद
इनके partner restaurant पर आपको 15% का डिस्काउंट मिलेगा लेकिन ऑर्डर वेल्यु 1500 रुपए होनी चाहिए और आपको 500 रुपए तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसे आप महीने में दो बार लें सकते हैं।
ईनामी अंक अर्जित करें
अगर आप Offline या Online 200 रुपए खर्च करते हैं तो आपको 1 Reward Point मिलेगा। इन point को आप इनके स्टेटमेंट पर ही इस्तेमाल कर पाएंगे।
खोया हुआ कार्ड दायित्व
अगर आपका कार्ड खो जाता है या चोरी हो जाता है और आपने रिपोर्ट करवा दी है उसके बाद आपके कार्ड के साथ कुछ भी होता है तो उसके लिए आप जिम्मेदार नहीं होंगे।
EMI में बदलें
अगर आप कोई भी सामान 2500 रुपए तक का खरीदते हैं तो उसे EMI में कन्वर्ट कर सकते हैं।
Axis Bank Neo Credit Card की Annual fee और Joining fee
इस क्रेडिट कार्ड की Annual fee और joining fee दोनों ही 250 रुपए है। लेकिन इस क्रेडिट कार्ड को आप सितंबर 2024 में ले रहे हैं तो यह क्रेडिट कार्ड लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड है।
Axis Bank Neo Credit Card योग्यता मानदंड
- आपकी आयु 18 से 70 के बीच होनी चाहिए।
- आप भारत के नागरिक होने चाहिए।
Axis Bank Neo Credit Card कागज
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण
- पता प्रमाण
Axis Bank Neo Credit Card लेने की आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले Axis Bank की वेबसाइट पर जाना है और क्रेडिट कार्ड वाले सेक्शन में जाकर Axis Bank Neo Credit Card पर क्लिक करना होगा और Apply Now वाले ओप्शन पर क्लिक करना है।
- सबसे पहले आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप Axis Bank के कस्टमर है अगर हैं तो Yes पर क्लिक करें और नहीं है तो No पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक पेज ओपन होगा जिसमें कुछ जानकारी भरनी होगी। सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर भरना है जो आधार कार्ड लिंक हो, इसके बाद पैन कार्ड नंबर भरना है, इसके बाद पिन कोड डालना है, फिर अपनी सालाना इनकम भरनी है और आगे बढ़ना है।
- इसके बाद आपके नंबर पर जो OTP आया है उसको भरना है। इसके बाद आपके सामने terms and conditions आएंगी जिसको पढ़कर आगे बढ़ना है।
- इसके बाद आपके सामने एक और पेज खुलेगा जिसमें डिटेल्स भरनी है। सबसे पहले अपना पूरा नाम भरना है, इसके बाद DOB डालनी है, फिर अपना Title सलेक्ट करना है, इसके बाद अपना जेंडर सलेक्ट करना है, इसके बाद आपको भरना है कि कार्ड के ऊपर कौन सा नाम लिखवाना है, इसके बाद मां का नाम और पिता का नाम डालना है, इसके बाद आपके बताए गए कि आप मैरिज है या नहीं।
- इसके बाद आपको Residential Address की जानकारी देनी होगी।
- इसके बाद आपको वो एड्रेस भरना है जहां इस क्रेडिट कार्ड को आप मंगवाना चाहते हैं।
- इसके बाद आपको अपनी ई-मेल आईडी डालनी है।
- इसके बाद आपको बताना है कि आप सैलरीड है या सेल्फ एम्प्लॉयड और सबमिट कर देना है।
- इसके बाद अपने जो भी सलेक्ट किया है उसके आधार पर डिटेल्स भरनी है और सबमिट कर देना है।
- इसके बाद आपको 24 घंटों के अंदर एक KYC कॉल आएगा जिसमें आपके दस्तावेज Verified किए जाएंगे।
- इसके बाद आपको बता दिया जाएगा कि आपको क्रेडिट कार्ड कब मिलेगा। वैसे 21 दिनों के अंदर आपको क्रेडिट कार्ड आपके बताए गए एड्रेस पर मिल जाएगा।
संक्षेप में
Axis Bank Neo क्रेडिट कार्ड की पूरी जानकारी आपने ऊपर पढ़ी होगी। यह क्रेडिट कार्ड लेने के आपको बहुत सारे फायदे होंगे। आप अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आनॅलाइन और ऑफलाइन दोनों जगहों पर कर सकते हैं। इस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आप कहीं पर भी करते हैं तो आपको फायदा तो जरूर मिलेगा। इस क्रेडिट कार्ड की फीस जितनी कम उससे ज़्यादा इसके फायदे हैं। प्रत्येक 200 खर्च करने पर आपको एक ईनामी अंक प्राप्त होगा। अगर आपका क्रेडिट कार्ड चोरी हो जाता है तो आपको किसी प्रकार का नुक़सान नहीं होगा आप इसे तुरंत बंद करवा सकते हैं। आज इस कार्ड के बारे में हमने बहुत सारी जानकारी प्राप्त की है आशा है आपको अच्छे से समझ में आ गई होगी।