Amazon Pay ICICI Bank Credit Card Kaise Apply Karen : इस क्रेडिट कार्ड से आपको ऑनलाइन शॉपिंग करने पर मिलेगा हर बार 5% का कैशबैक और साथ में Amazon Prime सदस्यता मुफ्त
आप भी करते हैं बहुत सारी Amazon से ऑनलाइन शॉपिंग और लेना चाहते हैं Amazon Pay ICICI Bank Credit Card तो आप बिल्कुल सही पोस्ट को पढ़ रहे हैं। इस क्रेडिट कार्ड के नाम से ही पता चल रहा है अगर आप Amazon से शॉपिंग करते हैं तो आपको काफी लाभ मिलेगा। इस क्रेडिट कार्ड के बहुत सारे फायदे हैं जिन्हें हम इस पोस्ट में विस्तार से जानेंगे। आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे कि Amazon Pay ICICI Bank Credit Card के फायदे क्या हैं, Amazon Pay ICICI Bank Credit Card लेने की फीस कितनी लगेगी, Amazon Pay ICICI Bank Credit Card कौन-कौन ले सकता है, Amazon Pay ICICI Bank Credit Card लेने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे, Amazon Pay ICICI Bank Credit Card लेने के लिए कैसे आवेदन करें। चलिए आज की इस पोस्ट को बिना देरी किए शुरू करते हैं और Amazon Pay ICICI Bank Credit Card के बारे में जान लेते हैं।
Amazon Pay ICICI Bank Credit Card के मुख्य लाभ
Amazon Prime Membership
Amazon Pay ICICI Bank Credit Card पर आपको तीन महीने की निःशुल्क Amazon Prime सदस्यता भी मिलतीं है।
Activation Benefits (सक्रियण लाभ)
- अगर आप इस क्रेडिट कार्ड से Amazon पर शॉपिंग करते हैं तो आपको 100% वापसी मिलेंगी जो 200 रुपए तक हो सकती है।
- अगर आप इस क्रेडिट कार्ड से बिजली बिल का भुगतान करते हैं तो आपको 20% तक की छूट मिलेगी जो 100 रुपए तक हो सकती है।
- अगर आप इस क्रेडिट कार्ड से प्रीपेड रिचार्ज करते हैं तो 50% की छूट मिलेगी जो 50 रूपए तक हो सकती है।
- अगर आप इस क्रेडिट कार्ड से पोस्टपेड बिल भुगतान करते हैं तो आपको 25% की छूट प्राप्त होंगी जो 450 रुपए तक हो सकती है।
- अगर आप इस क्रेडिट कार्ड से डिटीएच रिचार्ज करते हैं तो आपको 25% की छूट मिलेगी जो 200 रुपए तक हो सकती है।
- अगर आप इस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल ब्राॅडबैंड बिल भुगतान करते हैं तो आपको 50% की छूट मिलेगी जो 500 रुपए तक हो सकती है।
- अगर आप इस क्रेडिट कार्ड से गैस सिलेंडर का भुगतान करते हैं तो आपको 10% की छूट मिलेगी जो 250 रुपए तक हो सकती है।
Cashback Benefits (धनवापसी लाभ)
- अगर आप इस क्रेडिट कार्ड से Amazon से किसी भी प्रकार का कोई भी सामान खरीदते हैं तो आपको 5% का कैशबैक मिलेगा अगर आप प्राइम सदस्य हैं तो अगर आप प्राइम सदस्य नहीं हैं तो 3% का कैशबैक मिलेगा।
- अगर आप इस क्रेडिट कार्ड से फ्लाइट बुकिंग या होटलों की बुकिंग करते हैं तो आपको 5% का कैशबैक मिलेगा अगर आप प्राइम सदस्य हैं तो अगर प्राइम सदस्य नहीं हैं तो 3% का कैशबैक मिलेगा।
- अगर आप इस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल Amazon gift card या e-books के लिए करते हैं तो आपको 2% का कैशबैक मिलेगा।
- अगर आप इस क्रेडिट कार्ड से Amazon Pay Partner Merchants पर भुगतान करते हैं तो आपको 2% का कैशबैक मिलेगा।
- अगर आप इस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल Amazon के अलावा और कहीं व्यय करते हैं तो आपको 1% का कैशबैक मिलेगा।
- अगर आप इस क्रेडिट कार्ड से अंतरराष्ट्रीय व्यय करते हैं तो आपको 1% का कैशबैक मिलेगा।
ईंधन अधिभार छूट
भारत के सभी ईंधन स्टेशनों पर इस क्रेडिट कार्ड पर आपको 1% की छूट मिलेगी।
No Cost EMI
अगर आप Amazon से कोई भी खरीदारी 3,000 से अधिक की करते हैं तो आप उस सामान को 3 से 6 महीनों के लिए No cost EMI पर खरीद सकते हैं।
Amazon Pay ICICI Bank Credit Card की फीस कितनी लगेगी?
अब हम यह जान लेते हैं कि इस क्रेडिट कार्ड को लेने के लिए कितनी फीस लगेगी क्योंकि क्रेडिट कार्ड लेने से पहले हमें उसकी फीस के बारे में भी पता होना चाहिए। जब हमें क्रेडिट की फीस पता होगी तभी तो हम क्रेडिट कार्ड ले पाएंगे। Amazon Pay ICICI Bank Credit Card की Joining fee और annual fee दोनों ही नहीं लगेगी यह क्रेडिट कार्ड आजीवन मुफ्त क्रेडिट कार्ड है इस कार्ड को लेने के लिए किसी प्रकार की कोई फीस नहीं लगेगी।
Type of Fee | Amount |
Joining fee | NIL |
Annual fee | NIL |
Late payment fee |
|
Amazon Pay ICICI Bank Credit Card को कौन-कौन ले सकता है?
- आयु : इस क्रेडिट कार्ड को लेने के लिए आपकी आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- पेशा : आप वेतनभोगी है या स्व रोजगार दोनों ही इस क्रेडिट कार्ड को ले सकते हैं।
- आय : अगर आप ICICI के ग्राहक हैं तो आपकी आय 25,000 रुपए होनी चाहिए। अन्य आवेदकों के लिए आय 35,000 होनी चाहिए।
Amazon Pay ICICI Bank Credit Card लेने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
- पहचान पत्र : Amazon Pay ICICI Bank Credit Card लेने के लिए आपके पास पहचान पत्र होना चाहिए जो पैन कार्ड हो सकता है।
- पता प्रमाण : आपके पास पता प्रमाण होना चाहिए वो आधार कार्ड हो सकता है।
- आय प्रमाण : आपके पास आपकी आय का सबूत होना चाहिए जो आपके पास उपलब्ध हो जैसे बैंक स्टेटमेंट, सैलरी स्लिप, फॉर्म 16 कोई भी।
इस क्रेडिट कार्ड से आप कितनी बचत कर सकते हैं?
Credit to Amazon Pay Balance |
|||
Category | Amount (Rs.) |
Prime Customer (Rs.) |
Non-Prime Customer (Rs.) |
Grocery Shopping | 5,000 | 250 | 150 |
Mobile Phone Purchase | 15,000 | 750 | 450 |
Home Appliances on EMI | 20,000 | 0 | 0 |
Home Appliance (Non-EMI) | 20,000 | 1,000 | 600 |
Apparel Shopping | 5,000 | 250 | 150 |
Gold Purchases | 15,000 | 0 | 0 |
Hotel Booking via Amazon | 4,000 | 200 | 120 |
Gift Card Purchase | 2,500 | 50 | 50 |
Flight booking via Yatra.com (Amazon Pay Partner Merchants) | 7,500 | 150 | 150 |
Offline Shopping | 6,000 | 60 | 60 |
Total | 1,00,000 | 2,710 | 1,730 |
Amazon Pay ICICI Bank Credit Card लेने के लिए कैसे आवेदन करें?
- सबसे पहले आपको अपनी Amazon एप्प ओपन करनी है अगर आपके फोन में एप्प नहीं है तो प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लेना है।
- इसके बाद नीचे आपको Amazon Pay ICICI Bank Credit Card का विकल्प मिलेगा अगर नहीं मिले तो सर्च करना है और क्लिक कर देना है
- इसके बाद आप इस क्रेडिट कार्ड के फायदे और सारी जानकारी पढ़ सकते हैं और नीचे जाना है और apply now पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर भरना है और नीचे ई-मेल आईडी डालनी है।
- इसके बाद आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स भरनी है सबसे पहले आपको अपने पैन कार्ड का नंबर भरना है और verify पर क्लिक करना है और अब आपकी जानकारी अपने आप आ जाएगी और नीचे आपको अपना जेंडर चुनना है।
- इसके बाद आपको अपना पूरा एड्रेस भरना है आपके Amazon पर जो एड्रेस है वो आ जाएगा अगर आप इस एड्रेस को बदलना चाहते हैं तो बदल सकते हैं।
- इसके बाद आपको वो एड्रेस भरना है जहां आप काम करते हैं आप खुद का बिजनेस करते हैं तो वो एड्रेस भी भर सकते हैं और आगे बढ़ना है।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आपका फस्ट नेम और लास्ट नेम, और जन्मतिथि सारी जानकारी आ जाएगी नीचे आपको अपने आधार कार्ड का नंबर भरना है और नंबर भरते हैं आपके आधार कार्ड से लिंक नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको भरकर सबमिट कर देना है।
- इसके बाद फिर से आपकी सारी जानकारी आपके सामने आ जाएगी जिसे आप चेक कर सकते हैं, इसके बाद आपको बताना है कि आप शादीशुदा हैं या नहीं।
- इसके बाद आपको अपने माता-पिता का नाम भरना है, इसके बाद आपको एक संदर्भ व्यक्ति का नाम और नंबर भरना है आप अपने परिवार में से किसी का भी भर सकतें हैं और नीचे बॉक्स में टिक करना है और आगे बढ़ना है।
- इसके बाद आपको एक बार फिर से अपना पूरा एड्रेस भरना है, इसके बाद आपको बताना है कि आपके पैसें कहां से आते हैं वो जैसे आप कमाते हैं बता सकते हैं, इसके बाद आपको अपनी ई-मेल आईडी verification करवानी है और ई-मेल आईडी डालनी है और आपकी आईडी पर एक ओटीपी आएगा जिसको भरना है।
- इसके बाद आपके सामने दोनों एड्रेस आएंगे अपना एड्रेस और ऑफिस एड्रेस अब आपको बताना है कि आप यह क्रेडिट कार्ड कहां लेना चाहते हैं जहां लेना चाहते हैं वो चुन सकते हैं।
- इसके बाद आपको बताया जा रहा है कि आपको सिर्फ केवाईसी कंप्लीट करनी है और आपका क्रेडिट कार्ड अप्रूव हो जाएगा। इसके बाद आपको continue पर क्लिक करना है और आपको बताया जा रहा है कि आपके पास आपका पैन कार्ड होना चाहिए और आपको अपनी विडियो केवाईसी कंप्लीट करनी है।
- इस प्रकार आपका क्रेडिट कार्ड पूरी तरह से अप्रूव हो जाएगा और आपको जल्द ही आपके एड्रेस पर मिल जाएगा।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने Amazon Pay ICICI Bank Credit Card के बारे में जानकारी प्राप्त की है उम्मीद है आपको सब कुछ समझ में आ गया होगा। इस क्रेडिट कार्ड को आप आसानी से ले सकते हैं और यह क्रेडिट कार्ड आजीवन मुफ्त क्रेडिट कार्ड है। इस क्रेडिट कार्ड के बहुत सारे फायदे हैं लेकिन नाम से ही पता चल रहा है अगर आप Amazon से शॉपिंग करते हैं तो आपको काफी लाभ मिलेगा। आपने अपना इतना कीमती समय दिया उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद!