Mukhymantri Maiya Samman Yojana Jharkhand Apply Online : इस नई योजना से झारखंड राज्य की महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1000 रूपये जल्दी फॉर्म भरे
नमस्कार स्वागत है आपका एक और नई पोस्ट में। आज की इस पोस्ट में हम एक और नई योजना के बारे में बात करेंगे जिस योजना की हम बात करेंगे यह योजना झारखंड की महीलाओं के लिए है। झारखंड की जिन महिलाओं ने मैया सम्मान योजना के लिए आवेदन किया था उसके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। जिस योजना की आज मैं बात कर रहा हूं उस योजना का नाम है झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना इस योजना से झारखंड की महीलाओं और बेटियों का काफी फायदा होगा।
यह योजना झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा की गई है। आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे कि मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना क्या है, मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का लाभ किस – किस को प्राप्त होगा, मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे, मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के फायदे क्या हैं, मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के लिए कैसे आवेदन करें। चलिए दोस्तों आज की इस पोस्ट को बिना देरी किए शुरू करते हैं और मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के हर जानकारी विस्तार से जान लेते हैं।
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना क्या है?
यह योजना झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा लागू की गई है। यह योजना सिर्फ और सिर्फ झारखंड की महीलाओं के लिए है किसी अन्य राज्य की महीलाएं इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकती। इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाएगी। गरीब परिवार की महिलाओं को छोड़ें से पैसों के लिए बहुत कुछ करना पड़ता है तब जाकर कुछ पैसे मिल पाते हैं लेकिन मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत महिलाएं अपनी काफी सारी जरूरतों को पूरा कर पाएगी।
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के अंतर्गत झारखंड में रहने वाली हर महीला को प्रतिमाह 1000 रुपए मिलेंगे जिससे गरीब परिवार की महिलाओं को काफी फायदा मिलेगा यह योजना सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं है इस योजना का लाभ झारखंड की बेटियों को भी मिलेगा। हर महीने 1000 रुपए मिलेंगे तो सालाना 12000 रुपए आपके खाते में आएंगे हर महीने खाते में 1000 रुपए सरकार द्वारा भेज दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना से महिलाओं के विकास में बढ़ोतरी होगी। मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का लाभ 45 लाख महिलाओं को मिलेगा शायद उनमें से आप भी एक हो। इस योजना का लाभ हर महिला को मिलेगा जो सरकार द्वारा निर्धारित की गई आय के नीचे आती है। इस योजना का लाभ ग्रामीण महिलाओं को ज्यादा होगा क्योंकि ग्रामीण परिवारों की महिलाओं को पैसों के लिए बहुत संघर्ष करना है।
योजना क नाम | मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
राशि | 1000 रुपए |
वार्षिक | 12000 रुपए |
लाभार्थी | झारखंड की महीलाओं के लिए |
आयु | 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच |
झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना Official Website
|
services.india.gov.in |
ADVERTISEMENT
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के लिए महत्वपूर्ण कागजात
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- छोटे आकार के फोटो
- मोबाइल नंबर
- आयु का प्रमाण
- निवास प्रमाण
- मतदाता पहचान पत्र
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना पात्रता मानदंड
- इस योजना का लाभ सिर्फ झारखंड निवासी महिलाओं और बेटियों को मिलेगा।
- आवेदन करने वाली महिला की आयु 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए उन्हीं को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकता है।
- आवेदन करने वाली महिला के परिवार में से किसी के पास सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।
- आपका परिवार आयकर देने वाला नहीं होना चाहिए।
- पहले से किसी भी योजना का लाभ उठा रही है तो इस योजना का लाभ नहीं उठा सकतीं।
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के फायदे क्या हैं
- मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के अंतर्गत झारखंड की महीलाओं और बेटियों को 1000 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे।
- इस योजना की लिस्ट जारी हो चुकी है अगर गरीबी रेखा से नीचे आने वाली हर महीला का नाम इस लिस्ट में शामिल होगा।
- मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के अंतर्गत महीने की हर 15 तारीख को बैंक खाते में पैसे भेजे जाएंगे।
- प्रतिमाह एक हजार रुपए मिलने पर वो महिला अपनी जरूरतों को पूरा कर पाएगी जो अभी तक अधूरी थी।
- मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना अंतर्गत प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी।
- मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत गरीब महिलाएं अपनी काफी सारी आर्थिक जरूरतों को पूरा कर सकेंगी।
- मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना लाभ उठाने के लिए एक फॉर्म भरना है और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के लिए कैसे आवेदन करें?
- सबसे पहले आपको झारखंड सरकार की वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको अलग अलग प्रकार की योजनाएं मिलेगी जिसमें से मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का फॉर्म खुलेगा जिसका प्रिंट निकलवाना है।
- अगर आप प्रिंट नहीं निकलवा सकतीं तो आपके पास जो भी आंगनबाड़ी केंद्र है वहां से मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं।
- इसके बाद फॉर्म में जो जानकारी मांगी जाएगी उसको भरना है कुछ पर्सनल जानकारी भरनी होगी ज्यादा जानकारी नहीं मांगी जाएगी।
- इसके बाद फॉर्म को अच्छी तरह से भरकर उसके साथ जरूरी दस्तावेज को जोड़ देना है।
- इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र जाकर भरें हुए फॉर्म को जमा करवा देना है।
- इसके बाद अगर हर जानकारी को आपने अच्छे से भरा है तो इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा जिससे काफी फायदा होगा।
सारांश
आज के इस लेख में हमने मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का विवरण किया है जो आपको भी समझ में आ गया होगा। मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत झारखंड राज्य की महीलाओं और बेटियों को 1000 रुपए हर महीने मिलेंगे जिसमें महिलाएं आत्मनिर्भर बन पाएंगी। इस योजना की शुरुआत झारखंड के मुख्यमंत्री द्वारा की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। उन महिलाओं को इस योजना का बहुत फायदा होगा जो बहुत ज्यादा गरीब है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ब बहुत सारे दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी सिर्फ वही दस्तावेज लगेंगे जो आपके पास उपलब्ध होंगे। आज की इस पोस्ट में हमने जो कुछ भी जाना आशा है आप अच्छे से समझ गए होंगे। आपने अपना इतना कीमती समय दिया उसके लिए धन्यवाद!